Rajasthan

कांग्रेस ने दिखा दिया अपना दबदबा, कौन कहां-कहां से जीता, देखें पूरी Winner List

Last Updated:September 14, 2026, 10:18 IST

Rajasthan Nagar Nigam Nikaye Chunav Result 2026 congress winner list: राजस्थान नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और वार्डवार नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. कई वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. …और पढ़ेंराजस्‍थान निगम चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया अपना दबदबा, देखें पूरी Winner ListZoom

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों के सभी नामों की लिस्ट.

Rajasthan Nagar Nikay Chunav Result 2026 LIVE: नमस्कार! Hindi के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. राजस्थान नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है और अलग-अलग नगर निगम, नगर पालिका और नगर निकायों के वार्डों से नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं. इस लाइव ब्लॉग में हमारा फोकस सिर्फ कांग्रेस के उन उम्मीदवारों पर है, जिन्होंने अपने-अपने वार्ड में जीत दर्ज की है. मतगणना के बीच कांग्रेस के कई उम्मीदवारों के विजयी होने की खबर सामने आ चुकी है और अब धीरे-धीरे पार्टी की वार्डवार Winner List भी साफ होती जा रही है. बीकानेर जिले की खाजूवाला नगर पालिका में कांग्रेस उम्मीदवार अनिता ने वार्ड नंबर 1, जेठाराम ने वार्ड नंबर 3, रेणु ने वार्ड नंबर 4 और मुंसब अली ने वार्ड नंबर 7 से जीत दर्ज की है. वहीं बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 54 से कांग्रेस के पवन कुमार भी विजयी हुए हैं. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, कांग्रेस के और उम्मीदवारों के परिणाम सामने आएंगे. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों के नाम, उनका निकाय, वार्ड और जिले की जानकारी देते रहेंगे. किस वार्ड में कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी हुआ और पार्टी की Winner List में कौन-कौन से नए नाम जुड़ रहे हैं. सभी ताजा अपडेट जानने के लिए आप जुड़े रहें इस  Hindi लाइव ब्लॉग के लिए.

September 14, 202610:18 IST

Rajasthan Nagar Nikay Chunav Result 2026: बीकानेर में कांग्रेस 3 वार्डों में आगे

बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में से 7 वार्डों का पहला रुझान सामने आया है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 4 वार्डों में आगे है, जबकि कांग्रेस ने 3 वार्डों में बढ़त बनाई है. वहीं अभी तक किसी वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार के आगे होने की सूचना नहीं है. मतगणना आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीर और साफ होगी.

September 14, 202610:15 IST

Rajasthan Nagar Nikay Chunav Result 2026: कांग्रेस ने अब तक कितनी सीटों पर जीत दर्ज की?

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना आज 14 सितंबर 2026 को जारी है. शुरुआती रुझानों तथा घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने नगर निगमों में अब तक लगभग 34 वार्डों/सीटों पर जीत दर्ज की है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 10:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj