अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो

Last Updated:September 14, 2026, 22:21 IST
‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर को बाहरी दुनिया से लगातार स्टार्स का प्यार मिल रहा है . सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अब एक्ट्रेस हिना खान ने काजी का हौसला बढ़ाया है . हिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर काजी को कश्मीर का नाम रोशन करने की सलाह दी . पढ़िए पूरी खबर .हिना खान (फोटो साभार-instagram @realhinakhan)
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हलचल तेज हो गई है और शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को बाहर इंडस्ट्री से लगातार बड़ा सपोर्ट मिल रहा है . सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी काजी तौकीर को अपना पूरा समर्थन दिया है . हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर करते हुए काजी का हौसला बढ़ाया है .
हिना खान का स्पेशल मैसेज
हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काजी तौकीर के लिए एक चीयरिंग पोस्ट शेयर किया . हिना ने काजी का सपोर्ट करते हुए लिखा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह बिग बॉस के घर में बहुत अच्छा गेम खेलेंगे और कश्मीर का नाम रोशन करेंगे . हिना और काजी दोनों का ही कश्मीर से खास कनेक्शन है, ऐसे में हिना का यह मैसेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है .
Stay the way you are and win it 🙌 https://t.co/ZywNhpnTiy



