IND vs AFG: 8 छक्के-9 चौकों के साथ कूटे 96 रन, संजू-अभिषेक ने मचाई तबाही, भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में रौंदकर जीती सीरीज

होमखेलक्रिकेट
41 गेंद में 96 रन, संजू-अभिषेक ने मिलकर मचाई तबाही, भारत ने AFG से जीती सीरीज
Last Updated:September 15, 2026, 22:23 IST
IND vs AFG 2nd T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में भी 7 विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की तूफानी पारियों से भारत को 160 रन का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीता था.भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में भी रौंदा.
नई दिल्ली. भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में भी 7 विकेट से बाजी मारी. अरुण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बैटिंग से भारत ने अफगानिस्तान से मिले 160 रन के लक्ष्य को 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया. टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर 17 सितंबर को खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी सीरीज जीती है.
अभिषेक-सैमसन ने मचाई तबाहीटीम इंडिया के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए मैच की दिशा तय कर दी. पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के उड़ाए. दोनों के रन जोड़ें तो 39 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 96 रन कूट दिए. इसमें कुल मिलाकर 8 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. अभिषेक-सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए महज 6.2 ओवर में ही 88 रन की पार्टनरशिप हुई.
पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौटे सैमसन ने मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने 22 गेंदों में 250 के स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए. सैमसन के बल्ले से 4 छक्के और 7 चौके निकले. अभिषेक ने भी गेंदों पर रहम न करते हुए 200 से ऊपर का स्ट्राइक रेट रखा. हालांकि, वह अर्धशतक चूक गए. अभिषेक ने 19 गेंदों में 4 छक्के और दो चौकों के साथ 39 रन की पारी खेली. ओपनर्स के आउट पवेलियन लौटने के बाद भारत की पारी धीमी जरूर हुई, लेकिन जीत आसानी से दर्ज कर ली. कप्तान श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए.
ईशान ने नाबाद रहकर जीत तक पहुंचायानंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने नाबाद रहते हुए टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया. ईशान ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए. वहीं, तिलक वर्मा 15 रन बनाकर नॉटआउट रहे. विनिंग रन ईशान के बल्ले से निकले. 15वें की 5वीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर जीत का बिगुल बजाया. ईशान ने पहले मुकाबले में भी दमदार पारी खेली थी.
गेंदबाजों ने भी दिखाया कमालभारतीय गेंदबाजों से भी दमदार खेल देखने को मिला. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान को 1.3 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (0) के रूप में पहला झटका लगा. उस समय तक खाता भी नहीं खुला था. इसके बाद, कप्तान इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़कर टीम को संभाला.
जादरान के आउट होने के बाद लड़खड़ाई टीमइब्राहिम 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सेदिकुल्लाह ने 15 गेंदों में 12 रन की पारी खेली. टीम ने 67 रन तक अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई (11) ने दरवेश रसूली के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 96 रन तक पहुंचा दिया. 100 के स्कोर पर दरवेश रसूली का विकेट गिरा, जो 15 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए.
नीतीश-अर्शदीप ने बरपाया कहरइसके बाद मोहम्मद नबी और राशिद खान की अनुभवी जोड़ी ने मोर्चा संभाला. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच सातवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 48 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. नबी 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 28 रन की पारी खेली. भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 विकेट हाथ लगे. इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट चटकाया.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 22:23 IST



