Rajasthan

निकाय चुनाव ने दिखाई पंचायत चुनावों की धुंधली तस्वीर, कांग्रेस में आया जोश

Last Updated:September 15, 2026, 17:11 IST

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 रिजल्ट : राजस्थान में निकाय चुनाव संपन्न हो गए हैं. हालांकि इन चुनावों में बीजेपी बढ़त में है लेकिन कांग्रेस भी कमजोर नहीं रही है. कांग्रेस वोट प्रतिशत के लिहाज से बीजेपी से महज एक फीसदी ही ज्यादा है. इससे कांग्रेस उत्साहित है. उसे उम्मीद है कि वह आगामी पंचायत चुनावों में इसकी भरपाई कर लेगी. कांग्रेस का दावा है कि वह पंचायत चुनाव में बीजेपी को पछाड़ेगी. कांग्रेस के मुताबिक निकाय चुनाव पब्लिक के मूड को भांपने के लिए पर्याप्त है. निकाय चुनाव ने दिखाई पंचायत चुनावों की धुंधली तस्वीर, कांग्रेस में आया जोशZoomपीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से सोशल मीडिया में शेयर किया वोट शेयरिंग का डाटा.

जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव का दंगल अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. हालांकि अभी निकाय प्रमुखों के चुनाव का एक फेज और होना बाकी है. उसमें पता चलेगा कि किस पार्टी ने किसको मात दी. निकाय चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से बढ़त तो ली है लेकिन दोनों पार्टियों में वोट शेयर में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है. वोट शेयर के इस बेहद कम अंतर के कारण कांग्रेस उत्साहित है. राजस्थान में शहरी क्षेत्रों में बीजेपी और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को प्रभावी माना जाता है. पंचायत चुनावों से पहले निकाय चुनाव करवाने के पीछे भी राजनीतिक तौर पर बीजेपी यही रणनीति मानी जा रही थी कि वह शहरी जीत को ग्रामीण इलाकों में भुनाने वाली है.

राजस्थान में निकाय चुनाव में सत्तारुढ़ बीजेपी ने कुल 309 निकायों के 10245 वार्डों में से 4179 वार्ड जीते हैं. कांग्रेस ने 3613 वार्डों में जीत का परचम लहराया है. वहीं 2443 वार्ड निर्दलीय और अन्य दलों के खातों में गए हैं. शेष बचे 10 वार्डों के तकनीकी कारणों से परिणाम जारी नहीं हो पाए हैं. इनमें से कुछ में पुर्नमतदान होना है. अब आगामी 21 सितंबर को होने वाले निकाय प्रमुखों के चुनाव में पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी कि बीजेपी या कांग्रेस में से कौन ज्यादा बोर्ड बनाएगा. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव के बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है और बीजेपी का घटा है.

राजस्थान में 2014-16 और 2026 दोनों BJP शासन के दौर हैं।

फिर भी कांग्रेस का वोट शेयर 31.51% → 34.25% हुआ, जबकि BJP का 39.63% → 35.19% रह गया। BJP की वोट शेयर बढ़त 8.12% → सिर्फ 0.94% रह गई।

विजेता पार्षद में भी कांग्रेस 30.92% → 35.27%, जबकि BJP 46.49% → 40.79%।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj