रणबीर कपूर बने राम-सनी देओल बने हनुमान तो अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेंगे सलमान खान, फरहान अख्तर लगाएंगे फिल्म पर पैसे

Last Updated:September 16, 2026, 07:15 IST
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सेंसर बोर्ड के पेंच और अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं,. वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अब पर्दे पर कर्ण का रोल अदा करने वाले हैं.
सलमान खान पर्दे पर ‘कर्ण’ का रोल अदा करेंगे.
नई दिल्ली. इन दिनों धार्मिक और पौराणिक फिल्मों का दौर चल रहा है. नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है. इस बीच अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर बज बना हुआ है. इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं. इन सबके बीच अब चर्चाएं हैं कि सलमान खान पर्दे पर कर्ण के रोल में दिखने वाले हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में पौराणिक किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. ‘फिल्मफेयर’ की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात पर मुहर लग गई है कि डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में सलमान खान पौराणिक पात्र ‘कर्ण’ के किरदार में नजर आएंगे. इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
सलमान खान बनेंगे कर्ण
View this post on Instagram



