Rajasthan

सांवलियाजी मंदिर भंडार की तीसरे राउंड की गिनती पूरी, अब तक 20 करोड़ 63 लाख रुपए से ज्यादा दान

Last Updated:September 16, 2026, 15:22 IST

श्री सांवलियाजी मंदिर के भंडार की गिनती में अब तक 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए की दान राशि सामने आ चुकी है. तीसरे राउंड में 5 करोड़ 58 लाख 2 हजार रुपए गिने गए। भंडार में अभी दान राशि बाकी है, जिसकी गिनती चौथे राउंड में होगी.

उदयपुर. मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में भंडार से निकली दान राशि की गिनती लगातार जारी है. 15 सितंबर को भंडार की तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हुई. इस राउंड में मंदिर भंडार से 5 करोड़ 58 लाख 2 हजार रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है. इसके साथ ही अब तक तीन राउंड की काउंटिंग में कुल 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए की राशि गिनी जा चुकी है. भंडार में अभी भी दान राशि बची हुई है, जिसकी गिनती चौथे राउंड में की जाएगी.

मंदिर मंडल के अनुसार, भंडार की काउंटिंग का पहला राउंड 10 सितंबर को शुरू हुआ था. पहले राउंड में 7 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए की दान राशि निकली थी. इसके बाद दूसरे राउंड में 7 करोड़ 51 लाख 94 हजार रुपए की राशि की गिनती हुई. मंगलवार को तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद 5 करोड़ 58 लाख 2 हजार रुपए और सामने आए। तीनों राउंड की राशि को मिलाकर अब तक 20 करोड़ 63 लाख 56 हजार रुपए की गिनती हो चुकी है.

चार दिन तक रुकी रही थी काउंटिंग

भंडार 10 सितंबर को खोला गया था, लेकिन इसके बाद लगातार काउंटिंग नहीं हो सकी. 11 सितंबर को अमावस्या होने के कारण काउंटिंग का काम नहीं किया गया. इसके बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के चलते बैंक बंद रहे. इन कारणों से भंडार की राशि की गिनती का काम बीच में रुक गया था. इसके बाद 14 सितंबर को दूसरे राउंड की काउंटिंग शुरू हुई. सोमवार को दूसरे राउंड की राशि की गिनती पूरी की गई. इसके अगले दिन यानी मंगलवार 15 सितंबर को तीसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हुई, अब बुधवार 16 सितंबर को चौथे राउंड की काउंटिंग की जाएगी.

अभी और दान राशि की गिनती बाकी

मंदिर के भंडार में अभी भी बड़ी मात्रा में दान राशि मौजूद है. इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से मनीऑर्डर और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त दान राशि की काउंटिंग भी की जानी है. वहीं, भेंट कक्ष में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुओं का तौल भी अभी बाकी है. मंदिर मंडल की ओर से हर राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद सामने आई राशि की जानकारी जारी की जा रही है. तीन राउंड की काउंटिंग में ही करोड़ों रुपए की राशि सामने आने के बाद अब श्रद्धालुओं की नजर चौथे राउंड की काउंटिंग पर है. चौथे राउंड में भंडार में बची दान राशि की गिनती की जाएगी. इसके बाद मनीऑर्डर, ऑनलाइन दान और भेंट कक्ष में प्राप्त सोने-चांदी समेत अन्य सामग्री की प्रक्रिया पूरी होने पर इस बार भंडार से प्राप्त कुल दान राशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 16, 2026, 15:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj