हजारों फीट की ऊंचाई में खुला पैराशूट, हैंडलर संग कॉम्बैट डॉग ने लगाई छलांग, पहली बार हुआ ऐसा टैंडम जंप

होमताजा खबरदेश
हजारों फीट की ऊंचाई में खुला पैराशूट, कॉम्बैट डॉग ने पहली बार किया टैंडम जंप
Last Updated:September 16, 2026, 23:48 IST
भारतीय सेना ने एयरबोर्न कॉम्बैट ट्रेनिंग में एक अनोखा एक्सरसाइज किया है. सूर्य कमांड के एक पैराट्रूपर ने बेहट ड्रॉप जोन के ऊपर डॉग हैंडलर और उसके ट्रेंड कॉम्बैट डॉग के साथ टैंडम पैराशूट जंप किया. खास बात यह रही कि टीम ने फुल कॉम्बैट लोड के साथ विमान से छलांग लगाई. यह एक्सरसाइज एक जवान और कॉम्बैट डॉग के बीच भरोसे, कोऑर्डिनेशन और टीमवर्क की परीक्षा थी. इसका मकसद चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल परिस्थितियों के लिए स्पेशलाइज्ड टीम को तैयार करना है.बेहट ड्रॉप जोन के ऊपर पैराट्रूपर के साथ टैंडम पैराशूट जंप करता भारतीय सेना का कॉम्बैट डॉग.
Indian Army: भारतीय सेना ने अपनी एयरबोर्न कॉम्बैट ट्रेनिंग में एक नया अध्याय जोड़ दिया है. सूर्य कमांड के एक पैराट्रूपर ने बेहट ड्रॉप जोन के ऊपर ऐसा टैंडम पैराशूट जंप किया, जिसमें उसके साथ एक डॉग हैंडलर और उसका ट्रेंड कॉम्बैट कैनाइन भी शामिल थे. खास बात यह रही कि इस दौरान पूरी कॉम्बैट लोड भी कैरी की गई थी. यह पहली बार है जब डॉग हैंडलर और उसके कैनाइन पार्टनर ने टैंडम डिसेंट किया हो.
भारतीय सेना के अनुसार, यह पूरा एक्सरसाइज बेहद चुनौतीपूर्ण था. एक तरफ आसमान से पैराशूट जंप की तैयारी थी, तो दूसरी तरफ ट्रेंड कॉम्बैट डॉग को सुरक्षित तरीके से अपने साथ लेकर नीचे उतरना था. सूर्य कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस एक्सरसाइज की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सूर्य वॉरियर के एक पैराट्रूपर ने बेहट डी-जेड यानी ड्रॉप जोन के ऊपर टैंडम पैराशूट जंप किया गया. इस दौरान डॉग हैंडलर और उसका कॉम्बैट कैनाइन भी उसके साथ था.
“𝗣𝗮𝘄𝘀 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗦𝗸𝘆, 𝗖𝗼𝘂𝗿𝗮𝗴𝗲 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗚𝗿𝗼𝘂𝗻𝗱.”
In a remarkable display of courage, precision and combat readiness, a paratrooper of #SuryaWarrior undertook a tandem parachute jump over Behat DZ with a dog handler and his combat canine, carrying a full… pic.twitter.com/4S48kbNKCm



