Rajasthan

घरों में दौड़ा 11 हजार KV का करंट, 4 लोग झूलसे… गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Last Updated:September 18, 2026, 11:14 IST

बानसूर के बहराम का बास गांव में 11 हजार KV की टूट गई. इसी वजह से कई घरों में करंट दौड़ गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए. इसके बाद से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ मोर्चा खोला और प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके के चलते रामपुर मार्ग पर जाम लगाया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि जांच और रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं.घरों में दौड़ा 11 हजार KV का करंट, 4 लोग घायल... गुस्साए लोगों ने लगाया जामZoom

अलवर: बानसूर के बहराम का बास गांव में 11 हजार वोल्ट का करंट घरों में दौड़ने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए ग्रामीणों ने रामपुर मार्ग पर जाम लगा दिया है. विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

बानसूर के बहराम का बास गांव में देर रात बिजली के करंट का बड़ा हादसा सामने आया है. घरों में अचानक 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने से एक ही परिवार के चार लोग इसकी चपेट में आ गए. हादसे में कमला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ग्रामीणों में गुस्सा

ग्रामीणों के मुताबिक, एलटी लाइन का तार 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर गिर गया था. इसके बाद घरों में अचानक तेज करंट दौड़ गया. हादसे में बिजली के कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा और चार लोग घायल हो गए.

घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और रामपुर मार्ग पर जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी बिजली लाइनों की समय पर जांच और रखरखाव नहीं होने के कारण इस तरह के हादसे हो रहे हैं.

सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग

ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने, विद्युत लाइनों की जांच कराने और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. सड़क पर जाम लगने से यातायात बाधित हुआ और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

September 18, 2026, 11:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj