अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

होमखेलक्रिकेट
अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें
Last Updated:September 18, 2026, 23:05 IST
BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी.बीसीसीआई सेक्रेटरी ने कहा कि क्रिकेट में 15 दिन बहुत होते हैं.
मुंबई. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने यह बात जरूर कही कि क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी लंबा समय होता है. अगरकर ने बुधवार को नई दिल्ली में मौजूदा कार्यकाल की आखिरी चयन बैठक में हिस्सा लिया था. उनका कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हो रहा है.
देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने बीसीसीआई (BCCI) की वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद बोर्ड मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे पास अभी 15 दिन बाकी हैं. क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी लंबा समय होता है. हम उचित समय पर फैसला करेंगे और आपको इसकी जानकारी देंगे. आज किसी व्यक्ति विशेष को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. वनडे विश्व कप (2027) को ध्यान में रखते हुए फिटनेस और कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर अगरकर और बीसीसीआई के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं.
इंग्लैंड दौरे की समीक्षा बैठक में अगरकर की गैरमौजूदगी के बाद इन अटकलों को और बल मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत-ए और सीनियर टीम की शृंखला करीब एक महीने बाद शुरू होने वाली है। ऐसे में बीसीसीआई को चयन समिति के अध्यक्ष को लेकर फैसला करना होगा. कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि निरंतरता बनाए रखने और पिछले तीन वर्षों में टीम के सीमित ओवरों के प्रदर्शन को देखते हुए अगरकर को पद पर बने रहने का मौका दिया जाना चाहिएा एक वर्ग हालांकि अगरकर को बदलने के पक्ष में भी है.
लेकिन फिलहाल बीसीसीआई को ऐसा कोई नाम नहीं मिला है जो विश्व कप वर्ष में चयन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सके. इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. बीसीसीआई सचिव सैकिया ने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) टेस्ट का आयोजन स्थल बदले जाने की खबरों को भी खारिज किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट 19 से 23 फरवरी तक खेला जाना है.
मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि भारतीय टीम प्रबंधन रांची में यह मुकाबला नहीं खेलना चाहता. सैकिया ने कहा, ‘अभी छह महीने बाकी हैं। हम कुछ दिनों बाद इस पर फैसला करेंगे. रांची टेस्ट का आयोजन स्थल बदलने को लेकर हमें फिलहाल ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है. सैकिया ने बताया कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) संभावित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद जल्द ही नयी जूनियर चयन समिति का गठन करेगी. उन्होंने कहा, ‘जूनियर चयन समिति के लिए हमें बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं. इन्हें हम अपनी क्रिकेट समिति को सौंपेंगे, जो चयनकर्ताओं का चयन करने के लिए सक्षम है. हम अगले 10-15 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने की कोशिश करेंगे.’
सैकिया ने बताया कि असम के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुब्हदीप घोष को टी. दिलीप के जाने के बाद भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है, लेकिन फिलहाल यह अल्पकालिक नियुक्ति है. उनके प्रदर्शन का बाद में आकलन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘भारतीय पुरुष टीम के क्षेत्ररक्षण कोच सुब्हदीप घोष को फिलहाल अल्प अवधि के लिए नियुक्त किया गया है, लेकिन हम लंबे कार्यकाल के लिए उनके प्रदर्शन का आकलन करेंगे. माना जा रहा है कि घोष के प्रदर्शन का आकलन न्यूजीलैंड दौरे के बाद किया जाएगा. उनका प्रदर्शन अगर संतोषजनक रहा तो उन्हें दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के अंत तक पद पर बनाए रखा जा सकता है.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 18, 2026, 23:05 IST



