Aaryavir Sehwag: टुक टुक बल्लेबाज निकला वीरेंद्र सहवाग का बेटा, वनडे में खेली टेस्ट जैसी कछुए वाली पारी

होमखेलक्रिकेट
टुक टुक बल्लेबाज निकला वीरेंद्र सहवाग का बेटा, वनडे में खेली टेस्ट वाली पारी
Last Updated:September 21, 2026, 15:38 IST
IND U19 vs AUS U 19, 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बेटा इन दिनों इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आर्यवीर बहुत ही धीमी पारी खेलकर आउट हुए. आर्यवीर ने अपनी पारी में बेशक 9 चौके लगाए, लेकिन रन बनाने का उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम था.आर्यवीर सहवाग धीमी पारी खेलकर हुए आउट
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जब बल्लेबाजी के लिए उतरते थे तो गेंदबाजों की हालत खराब रहती थी. पहली गेंद से चौके-छक्के उड़ाने में माहिर सहवाग ने कई गेंदबाजों का तो करियर खराब कर दिया. सहवाग की तरह उनका बेटा आर्यवीर भी अब प्रोफेशनल क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं, लेकिन उनके अंदर पिता वाली विस्फोटक बैटिंग की वो झलक नहीं दिख रही है, जिसके लिए वीरेंद्र सहवाग मशहूर थे.
दरअसल, सहवाग का बेटा आर्यवीर इस समय इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं. इंडिया यू 19 और ऑस्ट्रेलिया यू 19 के बीच वनडे सीरीज खेला जा रहा है. सीरीज के दूसरे मैच में आर्यवीर लक्ष्य रायचंदानी के साथ पारी की शुरुआत करने आए. लक्ष्य और आर्यवीर दोनों ने मिलकर टीम के लिए सुस्त शुरुआत की. यही कारण है कि लक्ष्य 29 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन बना पाए.
आर्यवीर का स्ट्राइक रेट रहा 100 से भी कम
लक्ष्य के आउट होने के बाद आर्यवीर की बैटिंग और भी धीमी हो गई. वनडे में टेस्ट मैच जैसी बल्लेबाजी करते हुए आर्यवीर 48 गेंद खेलकर 47 रन के स्कोर पर रनआउट हुए. अपनी इस पारी में आर्यवीर ने बिना एक भी सिक्स लगाए 9 चौके लगाए. आर्यवीर की स्ट्राइक रेट की बात करें तो वह 97.92 का रहा. इस तरह आर्यवीर दूसरे वनडे में एक धीमी पारी खेलकर आउट हुए. सीरीज के पहले मैच में भी आर्यवीर कुछ खास प्रभावी नहीं रहे थे. पहले यूथ वनडे में आर्यवीर 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए थे.
यशवर्धन चौहान और वीके विनीथ ने किया कमाल
टॉप ऑर्डर में आर्यवीर और लक्ष्य के फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में यशवर्धन चौहान और वीके विनीथ ने दमदार पारी खेली. यशवर्धन चौहान 100 गेंद में 122 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 2 चौके भी लगाए. इसके अलावा विनीथ ने 92 गेंद में 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 87 रनों का योगदान दिया. इन दोनों की दमदार बल्लेबाजी से इंडिया अंडर-19 ने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 21, 2026, 15:38 IST



