FPO Benefits For Farmers I खेती को बनाएंगे मुनाफे का सौदा, जानिए FPO से किसानों को क्या-क्या लाभ मिलेगा

होमताजा खबरकृषि
किसानों के लिए सुनहरा मौका, FPO से जुड़कर बढ़ा सकते हैं कमाई और कारोबार
Last Updated:September 22, 2026, 22:17 IST
FPO Benefits For Farmers: भरतपुर में किसानों के लिए FPO यानी किसान उत्पादक संगठन खेती से जुड़े कामों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम बन सकता है. कम से कम 7 किसान मिलकर FPO बना सकते हैं और उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण, मार्केटिंग व कृषि मशीनरी जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.
भरतपुर. किसानों को संगठित कर कृषि क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है. एफपीओ के माध्यम से किसान समूह बनाकर कृषि उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण और बाजार में अपने उत्पाद बेचने तक की गतिविधियां सामूहिक रूप से संचालित कर सकते हैं.
इससे किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर प्रबंधन और बाजार से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. भरतपुर संयुक्त कृषि निदेशक राधेश्याम मीणा ने लोकल 18 से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि एफपीओ किसानों को संगठित होकर कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को आगे बढ़ाने का अवसर देने वाली संगठनात्मक व्यवस्था है. इसमें किसानों का पंजीकरण किया जाता है और पंजीकरण के बाद किसान समूह के रूप में विभिन्न कृषि गतिविधियों को संचालित कर सकते हैं.
किसानों को मिलेगी सुविधा
किसान अपनी जरूरत के अनुसार कृषि आदान कृषि उत्पादों के व्यापार और अन्य संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि किसान संगठन के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी सुविधाएं भी संचालित कर सकते हैं. इसके जरिए कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरण और मशीनरी किसानों को उपलब्ध कराई जा सकती हैं. इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन सामूहिक रूप से उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है.
संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि किसान समूह बनाने के लिए कम से कम सात किसानों का शामिल होना जरूरी बताया गया है. किसान अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार समूह का गठन कर सामूहिक रूप से कृषि से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं. एफपीओ के माध्यम से किसान केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहते बल्कि अपने उत्पाद की ग्रेडिंग पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, भंडारण और मार्केटिंग जैसी गतिविधियों से भी जुड़ सकते हैं.
अलग-अलग हो सकते हैं अनुदान की राशि पात्रता
एफपीओ को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत संस्था को मजबूत करने व्यवसाय शुरू करने और कृषि आधारित गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता या अन्य प्रकार की सहायता मिल सकती है. इसमें एफपीओ गठन एवं संचालन इक्विटी या शेयर पूंजी से संबंधित सहायता तथा कृषि व्यवसाय के लिए वित्तीय सहयोग जैसी व्यवस्थाएं शामिल हो सकती हैं. हालांकि अनुदान की राशि पात्रता और नियम संबंधित योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं.
कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान समूह के गठन के लिए केवल जिला स्तर की कोई बाध्यता नहीं है. आवश्यकता के अनुसार, यह ग्राम पंचायत ब्लॉक या जिला स्तर पर भी बनाया जा सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उन्हें कृषि क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों, व्यवसायिक अवसरों और बाजार से जोड़ना है.ताकि किसान सामूहिक प्रयास से अपने कृषि उत्पादों का बेहतर प्रबंधन औ कर सकें.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
September 22, 2026, 22:17 IST



