हर चुस्की में संजीवनी, लिवर के कोने-कोने से गंदगी निकाल देती है यह चाय, नसों में तत्काल ला देती है जान

Last Updated:September 23, 2026, 18:09 IST
Japani Herbal Macha Tea Benefits: चाय तो आप रोज पीते हैं लेकिन कभी जापानी माचा चाय पी है. इसके हर चुस्की में संजीवनी है. कई रिसर्च में भी साबित हो चुका है कि माचा चाय तत्काल नर्व फंक्शन को बूस्ट करता है जिससे दिमाग में अलर्टनेस की क्षमता बढ़ जाती है. यह लिवर और किडनी के बेहद फायदेमंद चाय है. आइए इसके गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.माचा टी के फायदे.
Matcha Tea Benefits: हमारे देश में अपनी चाय ज्यादा फेमस है लेकिन हाल के सालों में जापानी माचा टी को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा बढ़ी है. इसलिए अब लोग माचा चाय भी खूब पीने लगे हैं. इसे ग्रीन टी के नाम से भी पी जाती है. कई साइंस जर्नलों के मुताबिक माचा टी शरीर को तरोताजा रखने के लिए कंपलीट पैकेज है. यह बॉडी और माइंड दोनों को पोषम देती है. आजकल दुनिया भर के वेलनेस सेंटरों में माचा टी की चुस्की लगाई जाने लगी है. दावा किया जाता है कि कि इस चाय की हर चुस्की में अमृत है. चाहे फोकस बढ़ानी हो, शरीर में एनर्जी लानी हो, सुकून का अनुभव देना हो या फिर सुबह की मॉर्निंग रूटीन में ध्यान लगाना हो, हर मौके पर माचा टी को पी जा सकती है. माचा चाय सदियों पुरानी जापानी परंपराओं में रची-बसी है. माचा चाय बेहद चमकदार और हरे रंग की होती है. जापान में तो चाय का एक विशेष समारोह होता है, जिसे चानोयू (Chanoyu) कहा जाता है. इस समारोह में माचा ग्रीन टी को सम्मान, शुद्धता और माइंडफुलनेस का प्रतीक माना जाता है. रिसर्च के मुताबिक माचा चाय लिवर की गंदगी को साफ करती है, कंस्ट्रेशन बढ़ाती है और हार्ट को मजबूत करती है. आइए अब इसके फायदों के बारे में जानते हैं.
माचा टी के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर : माचा टी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरी होती है. हमारे शरीर में लाखों फ्री रेडिकल्स वाले सेल्स होते हैं. अगर हमारे पास एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा हो तो फ्री रेडिकल्स वाले सेल्स नहीं बनते हैं. फ्री रेडिकल्स के कारण कैंसर समेत कई तरह की क्रोनिक बीमारियां होती हैं. इसलिए माचा टी हमारे सेहत को हर तरह से ठीक रखती है. माचा टी में पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं, जो ग्रीन टी में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स हैं. माचा में मौजूद सबसे सक्रिय कैटेचिन में से एक EGCG एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. ये एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है. यह तेजी से उम्र के असर को घटाता है. शरीर में किसी तरह के इंफ्लामेशन या सूजन होने पर सक्रिय हो जाता है. एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है जिससे शरीर में बाहरी आक्रमण नहीं हो पाता है.
नसों को नई ताकत: माचा टी में पाए जाने वाले शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देते हैं. जब शरीर में खून का बहाव सही होता है तो ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व शरीर के कोने-कोने और हर अंग तक आसानी से पहुंचते हैं. इसका असर सबसे ज्यादा हमारे शरीर की नसों में होता है. नसें मजबूत होती है. खासकर सर्दियों में. ठंड के कारण अक्सर हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे हाथ-पैरों में सुन्नपन, अकड़न या शिथिलता आने लगती है. माचा चाय का नियमित सेवन इस समस्या को दूर कर सकता है. यह नसों को चौड़ा और रिलैक्स करता है, जिससे नसों में खिंचाव खत्म होता है और शरीर में प्राकृतिक गर्माहट व ऊर्जा बनी रहती है.
लिवर की गंदगी बाहर निकालती : लिवर हमारे शरीर का मुख्य फिल्टर है, जो गंदगी को बाहर निकालता है. लेकिन जब लिवर में खुद ही गंदगी होने लगे तो लिवर फंक्शन खराब होने लगता है. माचा टी लिवर की गंदगी को निकालने में सक्षम है. रिसर्च के मुताबिक माचा टी लिवर में जमा हानिकारक टॉक्सिन्स को तेजी से बाहर निकालने में मदद करती है. इससे लिवर की सफाई होती है और गंभीर बीमारियों का खतरा घट जाता है. एक अन्य रिसर्च में पाया गया है कि माचा टी का सेवन नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के जोखिम को भी कम करता है.
ब्रेन फंक्शन को करे बूस्ट: अगर आप अक्सर मानसिक थकान, ध्यान न भटकने या भूलने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो माचा टी एक कुदरती विकल्प हो सकता है. माचा टी में खास एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो मस्तिष्क के तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करते हैं. यह मानसिक सतर्कता और एकाग्रता को बढ़ाती है, जिससे काम में फोकस करना आसान हो जाता है. अध्ययनों में पाया गया है कि रोजाना केवल 2 ग्राम माचा टी का सेवन करने से मेमोरी और सोचने-समझने की क्षमता में काफी सुधार होता है.
वजन घटाने में बेहद असरदार : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती है. माचा टी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट बर्न करने की प्रक्रिया को गति देती है. 2020 में किए गए एक अध्ययन में देखा गया कि जिन लोगों को लगातार 12 हफ्तों तक रोजाना 500 मिलीग्राम माचा टी दी गई, उनके शरीर के वजन और जिद्दी फैट में आश्चर्यजनक कमी दर्ज की गई. अगर आप सही डाइट के साथ इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो यह वजन घटाने के सफर को काफी आसान बना देती है.
About the AuthorLakshmi Narayan
मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…
और पढ़ेंFirst Published :
September 23, 2026, 18:09 IST



