World

PM Modi-Putin-Jinping Meet: आगे बढ़े हंसे और थाम लिया हाथ दोस्ताना अंदाज में मिली PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिकड़ी

Last Updated:September 01, 2026, 12:12 IST

PM Modi Putin Jinping Meeting: किर्गिस्तान में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई, तो ये तस्वीरें पूरी दुनिया के लिए एक मैसेज देने वाली हैं. खासतौर पर इस वक्त जो हालात हैं, उसमें ये मुलाकात और भी ज्यादा खास हो जाती है. आगे बढ़े, हंसे और थाम लिया हाथ, दोस्ताना अंदाज में मिले PM मोदी-पुतिन-जिनपिंग Zoomमोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात.

PM Modi Putin Jinping Meeting: बिश्केक के 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन की बैठक इसलिए खास होती है क्योंकि यहां पर चीन-रूस और भारत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होते हैं. ये वो तिकड़ी है, जो सुपरपावर अमेरिका को भी बेचैन कर देती है. एक बार फिर से जब ये तीनों नेता आमने-सामने मिले, तो वो वायरल पल बन गया, तो ग्लोबल मीडिया में कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहेगा.

जब किर्गिस्तान में एक बार फिर तीनों देशों की टॉप लीडरशिप एक साथ एक छत के नीचे आई, तो वो तस्वीर सामने आ गई, जिसका इंतजार सभी कर रहे थे. एक तरफ से आ रहे थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तो वहीं सामने खड़े थे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. जैसे ही वे आमने-सामने आए, पुराने दोस्तों की तरह मुस्कुराए और हंसते हुए मिले. इस दौरान पीएम ने पुतिन और जिनपिंग का हाथ थाम लिया, मानो वो तीनों दुनिया को संदेश दे रहे हों कि ये ऐसा ध्रुव है, जो भविष्य का लीडर है.

#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping and Russian President Vladimir Putin at the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj