Entertainment

जी5 की 6 एपिसोड वाली सीरीज देख हलक में अटक जाएगी सांसें, हॉरर-थ्रिलर उड़ा देगा दिमाग का फ्यूज, रेटिंग है धांसू

Last Updated:September 25, 2026, 09:51 IST

अगर आपको हॉरर और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो कन्नड़ सीरीज ‘अय्याना माने’ आपकी वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है. 2025 में रिलीज हुई यह सीरीज एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसकी शादी के बाद जिंदगी अचानक रहस्यों और डर से घिर जाती है. वो अपने ससुरालवालों की गुत्थी सुलझाने में लग जाती हैं.
जी5 की 6 एपिसोड वाली सीरीज देख हलक में अटक जाएगी सांसेंZoomसीरीज ने ओटीटी पर धाक मचा रखी है.

नई दिल्ली.  हॉरर, सस्पेंस और मिस्ट्री का बोलबाला रहता है. ऐसी फिल्मों और सीरीज को हर दौर में पसंद किया जाता है. अगर आप भी हॉरर और सस्पेंस के शौकीन हैं तो आज आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आपका गला सुखना और हलक में सांस अटकना तो तय है. इस सीरीज के हर सीन में डर और सस्पेंस इतना भरा है कि आप गलती से भी एक सीन मिस नहीं कर सकते हैं. आज जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वो कन्नड़ फिल्म ‘अय्याना माने’ है. तो अगर आप हॉरर-सस्पेंस और थ्रिलर की शौकीन हैं तो आपको ये जरूर पसंद आएगी.

कन्नड़ वेब सीरीज ‘अय्याना माने’ एक जबरदस्त मिस्ट्री सस्पेंस थ्रिलर है. फिल्म एक लड़की के इर्द-गिर्द के घूमती है. ये कहानी जाजी नाम की लड़की से शुरू होती है, जिसकी शादी दुष्यंत से होती है. शादी के बाद जब जाजी अपने ससुराल ‘अय्याना माने’ पहुंचती है, तो उसी दिन उसके ससुर की मौत हो जाती है. इसके बाद उसे घर का माहौल और परिवार के लोगों का व्यवहार कुछ अजीब लगने लगता है.

ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म

कहानी एक डरावनी मोड़ तब लेती है जब शादी के तुरंत बाद लड़की ससुरालवालों के रंग बदलने लगते हैं. घर की कामवाली की मदद से उसे पता चलता है कि इस घर की तीन बहुओं की अजीबोगरीब तरीके से मौत हुई थी. वो इसके बाद पता करने में लग जाती हैं कि आखिर उसके घर में क्या हो रहा है और बहुओं की मौत कैसे होती है.

6 एपिसोड वाली धांसू सीरीज

6 एपिसोड वाली सीरीज का हर एपिसोड 20 मिनट का है. हॉरर-सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्म ‘अय्याना माने’ को आप जी5 पर देख सकते हैं. ये सीरीज पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी लेकिन इसका जादू कम नहीं हुआ है. आज भी ये लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बरकरार रखे हुए है.

इस सीरीज की रेटिंग भी धांसू है. सीरीज को आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग मिली है. अब तक जिसने भी फिल्म देखी है, हर किसी को इसका सस्पेंस काफी पसंद आया है. इस शानदार सीरीज में खुशी रवि, अक्षय नायक, मानसी सुधीर, अनिरुद्ध आचार्य, रमेश इंदिरा, हिथा चंद्रशेखर और विजय सोभराज ने लीड रोल अदा किया है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2026, 09:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj