Entertainment

‘आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत’, महेश भट्ट से शादी करते ही ठप हुआ था सोनी राजदान का करियर, लोग करते थे ये सवाल

Last Updated:September 26, 2026, 21:38 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने करियर के उस दौर को याद किया है, जब महेश भट्ट से शादी के बाद अचानक उनको काम मिलना बंद हो गया था. उन्होंने कहा कि महेश से शादी के बाद लोगों की सोच उनके प्रति काफी बदल गई थी. कुछ लोग तो महेश भट्ट से ही पूछते थे कि आखिर उनकी पत्नी को काम करने की जरूरत क्या है. सोनी ने कहा कि शादी के बाद महिला के काम करने को लेकर उस समय समाज की सोच काफी अलग थी.

ख़बरें फटाफट

'आपकी पत्नी को काम की क्या जरूरत', सोनी राजदान ने खोला ये राज Zoomसोनी राजदान ने करियर को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली. सोनी राजदान ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लोग उनके काम को काफी पसंद भी किया करते थे. लेकिन महेश भट्ट संग शादी के बाद तो उन्हें काम ही मिलना बंद हो गया था. अब उन्होंने अपने उस दौर को याद किया है जब लोग पूछने लगे थे कि आखिर महेश भट्ट सेस शादी के बाद भी उन्हें फिल्मों में काम क्यों करना है.

जिस वक्त सोनी ने महेश भट्ट से शादी की थी, उस वक्त वह टीवी में लगातार एक्टिव थीं. उनके पुराने प्रोजेक्ट तो पूरे हुए, लेकिन इसके बाद जैसे उनके लिए इंडस्ट्री के दरवाजे ही बंद हो गए.अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह समझ ही नहीं पा रही थी कि उनके साथ क्या हो रहा है. लेकिन शादी के बाद अचानक काम मिलने बंद होने पर वह काफी परेशना जरूर हो गई थीं.

महेश भट्ट से सवाल करने लगे थे लोग

सोनी राजदान ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उससे समय उनके शादी करने पर लोगों की सोच काफी चौकाने वाली थी. उन्होंने बताया कि कुछ लोग महेश भट्ट से सवाल करते थे कि आखिर उनकी पत्नी को शादी के बाद काम करना क्यों चाहती हैं, उन्हें क्या जरूरत है. उन्होंने कहा कि उस वक्त कहा जाता था कि आपकी पत्नी को काम करने की जरूरत है? लेकिन सोनी को इस बात का बहुत बुरा लगता था कि आखिर किसी महिला को अपना करियर शादी के बाद क्यों छोड़ देना चाहिए.उनका कहना है कि शादी और काम दोनों ही हर किसी की जिंदगी में होना एक बहुत ही सामान्य बात है.

महिलाओं को लेकर इंडस्ट्री में अलग है लोगों की सोच

सोनी राजदान ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर जो सोच देखी, वो काफी अलग थी. उन्हें इस नजर से देखा जाता था कि वह कितनी आकर्षक दिखती हैं और पुरुषों की नजर में उनकी छवि कैसी है. सोनी ने कहा कि महिलाओं के लिए खूबसूरती और आकर्षण को लेकर एक खास तरह की अपेक्षाएं बनाई जाती थीं. आखिर महिला के लिए हर वक्त ‘desirable’ दिखना इतना जरूरी क्यों माना जाता है. सोनी ने माना कि फिल्मों में काम करने वाले एक्टर्स की स्क्रीन पर मौजूदगी अहम है, क्योंकि दर्शक उन्हें पर्दे पर देखते हैं. लेकिन किसी महिला का निजी रिश्ता होने का यह मतलब नहीं है कि उसकी पहचान या उसके काम करने की इच्छा खत्म ही हो जाती है.

बता दें कि सोनी ने कहा कि उनके लिए यह सोच बिल्कुल सहज नहीं थी कि शादी के बाद महिला को काम नहीं करना चाहिए. वह शुरुआत से ही अपने काम को लेकर काफी सतर्क रही है. उनका कहना है कि समय समाज के एक हिस्से में शादीशुदा महिलाओं के काम करने को लेकर अलग नजरिया रखता था. शादी के बाद उस वक्त महिलाओं के करियर अचानक इसलिए ही ठप हो जाते थे. काम की बात करें तो सोनी राजदान हाल ही में फिल्म ‘ओम का हरी’ में नजर आई थीं. यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 26, 2026, 21:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj