Entertainment

तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई ‘द पैराडाइज’, ‘द वन’ ने लंबी मारी छलांग, शनिवार को डबल डिजिट में किया बिजनेस

Last Updated:September 26, 2026, 23:36 IST

बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला. एक तरफ जहां भारी-भरकम बजट और रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ नानी की ‘द पैराडाइज’ तीसरे दिन भी कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ ने हर किसी को चौंका दिया है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद इस फिल्म ने शनिवार को जबरदस्त छलांग लगाते हुए डबल डिजिट में बिजनेस कर लिया. वैसे ‘द पैराडाइज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है.

नई दिल्ली. नैचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के साथ शुरुआत की. मगर दूसरे दिन ही फिल्म का कलेक्शन 50 फीसदी से भी ज्यादा कम हो गया. तीसरे दिन भी फिल्म कमाई के मामले में कोई कमाल नहीं दिखा पाई है. दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी ‘द वन’ की कमाई में दूसरे दिन 30 फीसदी से भी ज्यादा उछाल आया है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक भारत में कितना बिजनेस कर लिया है.

साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज था, जो इसकी रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत में साफ नजर आया. बुधवार को हुए पेड प्रीमियर और गुरुवार को रिलीज डे पर इस फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, लेकिन अब इसकी कमाई गिरती जा रही है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन 46.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसमें बुधवार के पेड प्रीमियर से आए 11.60 करोड़ और गुरुवार के ओपनिंग डे का 34.65 करोड़ का कलेक्शन शामिल है. हालांकि, नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी का असर दूसरे दिन देखने को मिला और फिल्म का कलेक्शन गिरकर 14.9 करोड़ पर आ गया. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

Add as Preferred Source on Google

अब इस फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका भारत में अब कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.40 करोड़ तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना द्वारा निर्मित इस फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू, कयादू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी 1980 के दशक के पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो सवारी जनजाति के अधिकारों और उनकी पहचान पाने के लिए लड़ाई को बड़े पर्दे पर पेश करती है. (फोटो साभार: Instagram@nameisnani)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया माइथोलॉजिकल फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है और डबल डिजिट में बिजनेस हुआ है. (फोटो साभार: IMDb)

दीपक कुमार मिश्रा और अरुनाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ की ओपनिंग ली थी. सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 32 फीसदी ऑक्यूपेंसी और 6,887 शोज के साथ इस फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. (फोटो साभार: IMDb)

इस बढ़त के साथ ‘द वन’ का भारत में अब कुल कलेक्शन 19 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 22.60 करोड़ हो चुका है. पहले दिन के मुकाबले ‘द वन’ की कमाई में दूसरे दिन 37.5 फीसदी का उछाल आया है और यह मेकर्स के लिए राहत की खबर है, जिससे रविवार को एक बड़े कलेक्शन की उम्मीद जग गई है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 26, 2026, 23:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj