Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशि का आज का दिन क्यों है खास? काम और पैसों से जुड़ा है बड़ा संकेत

Last Updated:September 27, 2026, 16:36 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 28 September 2026: तुला राशि वालों के लिए 28 सितंबर का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और नई जिम्मेदारियां लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोग काम पर फोकस रखें, अनावश्यक खर्चों से बचें और ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें। जानें आज का राशिफल और भगवान शिव का खास उपाय.

आज का तुला राशिफल 28 सितंबर 2026 ( Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि के जातकों के लिए 28 सितंबर का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और जिम्मेदारियों को पूरा करने वाला रहेगा. अजमेर के ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी. दिन की शुरुआत भले ही सामान्य रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, काम से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बनेंगे. अपनी सूझबूझ और समझदारी से आप कई मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल सकते हैं. आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. ऑफिस में अपने काम पर पूरी तरह फोकस रखें और दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें. कार्यक्षेत्र में किसी तरह की चुनौती या दबाव सामने आता है तो घबराने के बजाय शांत दिमाग से उसका समाधान निकालने की कोशिश करें. आपकी कार्यक्षमता और सही समय पर लिया गया निर्णय आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकता है. आज सहकर्मियों के साथ व्यवहार में भी संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लें फैसला

धन के मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है, अगर आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने की योजना बना रहे हैं तो इस दिशा में विचार करना उचित रहेगा. वहीं, लोन लेने या भविष्य में इसकी योजना बनाने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति और आने वाली जरूरतों को ध्यान में जरूर रखें. बिना जरूरत के खर्च करने से बचें, आज बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा और आर्थिक दबाव को कम करने में मदद कर सकता है.

ऑफिस की राजनीति से खुद को रखें दूर

स्वास्थ्य और रिश्तों की बात करें तो आज आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. सादा और हल्का भोजन करें तथा समय पर खाना खाने की कोशिश करें. ऑफिस की राजनीति या दूसरों की बातों को लेकर अनावश्यक तनाव लेने से बचें. किसी की कही बात को तुरंत दिल पर लेने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. परिवार के सदस्यों के साथ शांत और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा.

आज का अचूक उपाय

ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज सोमवार का दिन है और यह भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. ऐसे में तुला राशि के जातक भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं. शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, मान्यता है कि इससे मानसिक चिंता और परेशानियों से राहत पाने में मदद मिल सकती है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 27, 2026, 16:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj