Rajasthan

सीवर का पानी सड़कों पर, कीचड़ में फिसल रहे बच्चे और बुजुर्ग

Last Updated:September 27, 2026, 21:16 IST

Gomti Colony Waterlogging: करौली की पॉश गोमती कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव और सीवर के गंदे पानी की समस्या बनी हुई है. बिना बारिश के भी सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. स्कूली बच्चों का कहना है कि कई बार गंदे पानी और कीचड़ के कारण स्कूल व परीक्षाएं तक छूट गई.

करौली. शहर का पॉश इलाका घरों में रहने वाले ज्यादातर लोग सरकारी कर्मचारी, लेकिन बाहर निकलते ही सड़क की जगह नजर आता है 2 से 3 फीट गहरे गंदे पानी और कीचड़ का तालाब. हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है. इसी रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे गुजरते हैं और आए दिन कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं. बारिश होने पर हालात और बदतर हो जाते हैं. यहां रहने वाले बच्चों का कहना है कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण उन्हें स्कूल और यहां तक कि परीक्षाएं भी कई बार छोड़नी पड़ी हैं. करौली जिला मुख्यालय की गोमती कॉलोनी कहने को शहर का पॉश इलाका है, लेकिन यहां के हालात किसी पिछड़े इलाके से कम नहीं हैं.

कॉलोनी में पिछले कई महीनों से सीवर का पानी लीक होकर सड़कों पर जमा हो रहा है. जल निकासी के लिए नालियां नहीं होने के कारण यह गंदा पानी धीरे-धीरे एक बड़े तालाब का रूप ले चुका है. सबसे हैरानी की बात यह है कि बिना बारिश के भी कॉलोनी में 2 से 3 फीट तक गंदा पानी भरा हुआ है, बारिश के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है. लोगों को इसी गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. लोगों के मुताबिक, पानी भरे रहने से यहां सांप भी दिखाई देते हैं. कई बार बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं.

स्कूली बच्चों के लिए सबसे बड़ी परेशानी 

जब लोकल 18 की टीम मौके पर पहुंची तो स्कूली छात्र अर्णव तिवारी ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बारिश के दौरान स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि कई बार स्कूल जाना तक मुश्किल हो जाता है. सामान्य दिनों में भी उन्हें गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे स्कूल की ड्रेस तक खराब हो जाती है. अर्णव ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए. कॉलोनी की छात्रा कनिष्क ने बताया कि रास्ते में पानी अधिक भर जाने के कारण कई बार वे स्कूल नहीं जा पाई. उनका कहना है कि गंदे पानी में चलते समय कई बार पैर फिसल जाता है. आसपास गंदा पानी जमा रहने के कारण सांपों का डर भी बना रहता है.

घरों तक पहुंच रहा सीवर का गंदा पानी कॉलोनी के निवासी दीपक अवस्थी ने बताया कि बिना बारिश के भी यहां 2 से 3 फीट तक पानी भरा रहता है. बारिश के समय हालात और खराब हो जाते हैं. उनका आरोप है कि सीवर का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है. दीपक के मुताबिक, कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नालियां तक नहीं हैं. लंबे समय से समस्या बनी हुई है और कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ. यह इलाका वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत आता है.

बुजुर्ग महिला बोली- घर से बाहर निकलना भी मुश्किलकॉलोनी की बुजुर्ग निवासी शारदा शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर हमेशा सीवर का गंदा पानी जमा रहता है. करीब एक साल से वह इस समस्या का सामना कर रही हैं. बारिश के दिनों में तो घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है. शारदा शर्मा ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और कॉलोनी में सड़क व जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया है. लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

September 27, 2026, 21:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj