मुजफ्फरपुर जॉब कैंप: 70 पदों पर सीधी भर्ती; बस, कैंटीन-इंश्योरेंस समेत मिलेंगी ये 6 बड़ी सुविधाएं। Muzaffarpur Job Camp

Last Updated:September 27, 2026, 21:58 IST
Muzaffarpur Rojgar Mela 2026: मुजफ्फरपुर में 30 सितंबर को एक जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जिसमें गुजरात की Welspun Living Ltd. कंपनी में Trainee & Machine Operator के 70 पदों पर भर्ती होगी. चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात में 14 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी.
ख़बरें फटाफट
Job Camp in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर की ओर से 30 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह जॉब कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गन्नीपुर, मुजफ्फरपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा. इसमें गुजरात की निजी कंपनी Welspun Living Ltd. की ओर से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.
कुल 70 रिक्तियों के लिए युवाओं का चयन इस भर्ती अभियान के तहत Trainee & Machine Operator के पद पर कुल 70 रिक्तियों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा. इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है. वहीं अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात में कंपनी के कार्यस्थल पर काम करना होगा.
सैलरी, पीएफ, ESIC और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएंनियोजनालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से PF, ESIC और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. अभ्यर्थियों के लिए हॉस्टल, कैंटीन और बस की सुविधा भी दी जाएगी. ऐसे में बिहार के वैसे युवा जो गुजरात जाकर रोजगार करना चाहते हैं. मशीन ऑपरेटर या ट्रेनी के रूप में काम शुरू करना चाहते हैं, वे इस जॉब कैंप में शामिल हो सकते हैं.
ये दस्तावेज लेकर पहुंचना होगाजॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, संबंधित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक पत्र लेकर जाना होगा. इसके साथ पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो भी साथ रखना जरूरी है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी फोटो कॉपी भी लेकर पहुंचें.
NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरीजॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS Portal पर नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है. जिन युवाओं का अभी तक नियोजनालय में निबंधन नहीं हुआ है. वे किसी भी कार्य दिवस में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गन्नीपुर पहुंचकर अपना निबंधन करा सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थी NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर Job Seeker के रूप में ऑनलाइन निबंधन भी कर सकते हैं. ऑनलाइन निबंधन की सुविधा निःशुल्क है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंLocation :
Muzaffarpur,Bihar
First Published :
September 27, 2026, 21:58 IST



