Entertainment

कभी बॉलीवुड में ढाती थीं कहर, फिर बनीं महामंडलेश्वर, अब विवादों में क्यों घिरीं ममता कुलकर्णी?

Last Updated:September 28, 2026, 10:12 IST

ममता कुलकर्णी पिछले साल चर्चाओं में थीं. लंबे समय तक देश से गायब रहने के बाद ममता कुलकर्णी ने पिछले साल वापसी की और वो महाकुंभ पहुंचीं. महाकुंभ में ममता ने ऐलान किया कि वो संन्यास ले रही हैं. उन्हें किन्नड़ अखाड़ा की ओर से महामंडलेश्वर भी बनाया गया, लेकिन विवादों के बीच एक्ट्रेस से ये उपाधि छीन ली गई. ममता इन दिनों अपने डांस वीडियो के चलते चर्चाओं में बनी हुई हैं.
कभी बॉलीवुड में ढाती थीं कहर, फिर बनीं महामंडलेश्वर, अब विवादों में ममताZoomममता कुलकर्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

नई दिल्ली.  ममता कुलकर्णी 90 के दशक का वो नाम हैं जिनकी अदाओं ने इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा था. एक्ट्रेस की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. कुछ ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में वो सब हासिल करना जिसका सपना कोई भी एक्ट्रेस देखती है, लेकिन फिर कुछ गलत फैसलों से ममता कुलकर्णी ने एक ही झटके में वो सबकुछ गंवा दिया. कई साल तक लाइमलाइट और देश से दूर रहने के बाद पिछले साल ममता कुलकर्णी ने भारत वापसी की.

ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनकर वापसी की लेकिन कुछ ही समय में वो विवादों में घिर गईं और इन दिनों ममता कुलकर्णी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस बार एक्ट्रेस के सुर्खियों में रहने की क्या वजह है. ममता कुलकर्णी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म ‘ननबर्गल’ से की थी. उन्होंने नाना पाटेकर के साथ फिल्म तिरंगा से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की.

शाहरुख-सलमान की ‘करण अर्जुन’ से रातोंरात बनीं स्टार

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर के दौरान ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘आशिक आवारा’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’, ‘करण अर्जुन’, ‘आंदोलन’, ‘बाजी’ और ‘चाइना गेट’. शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और राखी गुलजार की फिल्म ‘करण अर्जुन’ ममता कुलकर्णी के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था. ‘करण अर्जुन’ की ताबड़तोड़ सफलता ने ममता कुलकर्णी की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए थे.

ममता कुलकर्णी अचानक हो गई थीं गायब

एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ही विवादों के लिए भी काफी मशहूर रही हैं. एक्ट्रेस 90 के दशक में अपने बिंदास और बोल्ड फोटोशूट की वजह से विवादों में घिरी हुई थीं. उनके फोटोशूट की जबरदस्त चर्चा थी और इस विवाद का असर एक्ट्रेस के करियर पर भी पड़ा. 2000 के दशक की शुरुआत में ही ममता कुलकर्णी पर्दे से गायब हो गईं. 1990 के दौरान ममता कुलकर्णी का नाम विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा था. विक्की गोस्वामी का अंडरवर्ल्ड से लिंकअप था और ममता कुलकर्णी का नाम भी अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जा रहा था. इस विवाद के बीच एक्ट्रेस ने देश छोड़ दिया था.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj