100KMPH Typhoon Impact on Weather: Noreaster Typhoon| 400 फ्लाइट कैंसिल 100000 घरों की बिजली गुल 110KMPH की महाबली हवाओं का तांडव 24 घंटे में हाहाकार

Last Updated:September 28, 2026, 11:08 IST
Noreaster Typhoon Impact: एक बार फिर से तूफान का भयावह रूप देखने को मिल रहा है. सुपर पावर अमेरिका को इस सुपर तूफान ने रुला दिया है. कई इलाकों में तो बिजली गुल हो गई है, जबकि तूफानी हवाओं के चलते करीब 400 उड़ानें कैंसिल हो गई हैं. नॉरईस्ट तूफान ने सुपरपावर को रुलाया.
100KMPH Typhoon Impact on Weather: कुदरत का भयानक रूप दुनिया के अलग-अलग इलाकों में दिखाई दे रहा है. जापान और चीन में तूफानों ने तबाही मचाई, नेपाल में बाढ़ और हिमस्खलन ने लोगों की जान ले ली और सुपरपावर अमेरिका में भी तूफान ने हाहाकार मचा दिया है. तूफान ने जब असर दिखाया, तो यहां के उत्तर पूर्वी इलाके त्राहि-त्राहि करने लगे. शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान का असर लगातार बना हुआ है. न्यू जर्सी से लेकर न्यू इंग्लैंड तक तेज हवाओं, भारी बारिश, समुद्र में ऊंची लहरों और तटीय इलाकों में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पहले से इस बवाल की आहट तो थी, लेकिन ये इतना ताकतवर होगा, ये किसी को पता नहीं था.
नॉरईस्टर तूफान की वजह से बिजली आपूर्ति और हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. कई तटीय इलाकों में लगातार दूसरी और तीसरी बार पानी भरने की स्थिति बनी है. इस तूफान का सबसे गंभीर असर न्यू जर्सी के तटीय इलाकों में देखने को मिला है. समुद्र के करीब बसे कई इलाकों में हाई टाइड के दौरान पानी सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गया. राज्य के कुछ हिस्सों में तीन दिनों से लगातार 4 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है.
न्यूयॉर्क में भी भरा पानी
न्यू जर्सी के सी ब्राइट जैसे तटीय शहरों में लोगों और कारोबारियों को बढ़ते पानी से जूझना पड़ा. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तूफान के धीमी गति से आगे बढ़ने के कारण आने वाले हाई टाइड के दौरान फिर से बाढ़ की स्थिति बन सकती है. न्यूयॉर्क में भी तेज हवाओं ने काफी नुकसान पहुंचाया. लॉन्ग आइलैंड में कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा. न्यूयॉर्क सिटी के हॉवर्ड बीच इलाके की कई सड़कों पर कई इंच तक पानी भर गया. तूफान के चलते पूरे नॉर्थईस्ट और मिड-अटलांटिक क्षेत्र में अलग-अलग समय पर 1 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता बिना बिजली के रहे. तेज हवाओं और पेड़ों के गिरने से कई जगह बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई.
400 उड़ानें रद्द, सुपरस्टॉर्म ने डराया
इस तूफान ने जनजीवन के साथ हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है. बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह तक 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी थीं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तूफान की वजह से करीब 400 उड़ानों को रोका गया. एयरपोर्ट पर हवा की रफ्तार करीब 40 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.
मौसम विभाग के मुताबिक तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है, लेकिन तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. आने वाली हाई टाइड के दौरान न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में फिर पानी भर सकता है।
इस तूफान ने 2012 के सुपरस्टॉर्म सैंडी की यादें भी ताजा कर दी हैं. हालांकि नॉरईस्टर का असर सैंडी जितना व्यापक या विनाशकारी नहीं है. सैंडी के बाद तटीय इलाकों में घरों को ऊंचा करने और रेत की बोरियों जैसी सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया था, जिससे इस बार कुछ जगहों पर नुकसान सीमित रखने में मदद मिली है.
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस शरद ऋतु में अमेरिकी पूर्वी तट को प्रभावित करने वाले यह कई बड़े तूफानों में से पहला हो सकता है. एल नीनो मौसम पैटर्न भी इस तरह की मौसम गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है.
About the AuthorPrateeti Pandey
में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ेंFirst Published :
September 28, 2026, 11:08 IST



