Sports

3 मैच में 6 शतक! गेंदबाजों का ब्लैक संडे, पड़े 73 चौके और 26 छक्के

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार, 27 सितंबर का दिन रोमांच से भरपूर रहा. इस दिन अलग-अलग टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले हुए, जिनमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला. इसके साथ ही 50 ओवर क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा हुआ, जिस पर यकीन कर पाना मुश्किल है. रविवार को खेले गए इन तीन वनडे मैचों में 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाए.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक दिन में बना यह रिकॉर्ड शतक है. वहीं बात करें इन तीनों वनडे मैचों की, तो ये मुकाबले भारत बनाम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच थे. इन तीनों मैचों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. यही कारण है कि सभी 6 शतकों को मिलाकर कुल 73 चौके और 26 छक्के लगे.

टेम्बा बावुमा

इस लिस्ट में पहला नाम साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शुरुआती झटके के बाद टेम्बा ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 116 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए.

टेम्बा बावुमा

डेविड मिलर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी सेंचुरी लगाई. मिलर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 93 गेंदों में 142 रन कूट दिए. मिलर ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 9 छक्के भी लगाए. मिलर के इस दमदार खेल की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 366 रनों का टारगेट रखा, जिसे वह हासिल नहीं कर सकी.

डेविड मिलर

जस्टिन ग्रीव्स

मिलर के बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया. जस्टिन ग्रीव्स ने अपनी टीम के लिए 108 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने कुल 12 चौके भी जड़े. ग्रीव्स की इस पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 295 रनों का स्कोर खड़ा किया.

जस्टिन ग्रीव्स

शुभमन गिल

जस्टिन ग्रीव्स के बाद भारत-वेस्टइंडीज मैच में ही कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर सनसनी मचा दी. शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए 108 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

शुभमन गिल

विराट कोहली

शुभमन के शतक के कुछ ही देर बाद इसी मैच में विराट कोहली ने भी सेंचुरी ठोक दी. वनडे में विराट कोहली का यह 55वां शतक था. इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 15,000 रन भी पूरे किए. विराट ने मैच में 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की पारी खेली, जिससे भारत को 8 विकेट से जीत मिली.

विराट कोहली

टॉम बैंटन

दिन का आखिरी शतक इंग्लैंड के टॉम बैंटन के बल्ले से आया. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टॉम ने 105 गेंदों में 116 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. टॉम के इस शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 355 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 132 रनों पर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने 223 रनों से मैच जीत लिया.

टॉम बेनटन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj