सस्ते स्क्रैप का झांसा देकर ट्रक बुलाया, फिर 9 लाख की डकैती, 1300 KM पीछा कर भीम पुलिस ने 7 बदमाश दबोचे

Last Updated:September 30, 2026, 18:48 IST
Rajsamand Crime News: राजसमंद की भीम थाना पुलिस ने 9 लाख रुपए की डकैती के मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरोह सस्ते में स्क्रैप खरीदने के बहाने ट्रक बुलाकर सुनसान जगह पर वारदात करता था. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और 10 से 12 जिलों में दबिश दी. टीम ने करीब 1300 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपियों को पकड़ा.
ख़बरें फटाफट
सस्ते स्क्रैप का झांसा देकर ट्रक बुलाया, फिर 9 लाख की डकैती
राजसमंद: राजसमंद जिले की भीम थाना पुलिस ने डकैती की घटना का खुलासा करते हुए सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपियों ने सस्ते में स्क्रैप (कबाड़) दिलाने का झांसा देकर एक ट्रक को सुनसान जगह पर बुलाया था और चालक के साथ मारपीट कर केबिन में रखे करीब 9 लाख रुपए लूट लिए थे. पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों के उस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था.
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना भीम थाना क्षेत्र की है. शातिर बदमाशों ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत पीड़ित को सस्ते दामों में स्क्रैप (कबाड़) उपलब्ध कराने का लालच दिया. लालच में आकर पीड़ित ट्रक लेकर बताए स्थान पर पहुंच गया. जैसे ही ट्रक सुनसान जगह पर पहुंचा, बदमाशों ने उसे घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और ट्रक के केबिन में रखे लगभग 9 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में तितर-बितर हो गए थे.
300 सीसीटीवी फुटेज और 1300 किलोमीटर का पीछाइस गंभीर डकैती की वारदात के खुलासे के लिए भीम थाना पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. भीम थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. सुराग तलाशने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले. तकनीक की मदद से जब आरोपियों के भागने के रास्तों का पता चला, तो पुलिस टीमों ने करीब 1300 किलोमीटर तक लगातार पीछा किया. इस दौरान पुलिस ने राजस्थान के 10 से 12 अलग-अलग जिलों में दबिश दी, जिसके बाद आखिरकार सातों आरोपियों को धर दबोचने में सफलता मिली.
खूंखार अपराधियों का है यह गेंगपुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. उनके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर आपराधिक मामलों के कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं. यह गिरोह हमेशा इसी मोडस ऑपरेंडी (अपराध के तरीके) पर काम करता था. पहले लोगों को सस्ते सामान का लालच देना, फिर सुनसान इलाके में बुलाकर बंधक बनाना, मारपीट करना और लूटपाट कर फरार हो जाना.
आगे की पूछताछ जारीफिलहाल भीम थाना पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में इस गिरोह द्वारा अन्य कई वारदातों का खुलासा हो सकता है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गेंग के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे. उन्होंने इस तरह की और कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Rajsamand,Rajasthan
First Published :
September 30, 2026, 18:48 IST



