Rajasthan

रणथंभौर घूमने का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, टूरिज्म सुविधा के लिए वन विभाग तैयार

Last Updated:September 30, 2026, 16:43 IST

Ranthambore Tourism Season 2026: सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर से नया पर्यटन सत्र शुरू होने जा रहा है. करीब तीन महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर रणथंभौर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी. नए पर्यटन सत्र को लेकर वन प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वन विभाग ने इस बार पर्यटन व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं, ताकि सैलानियों को बेहतर सुविधाएं और पर्यटन अनुभव मिल सके.

ख़बरें फटाफट

रणथंभौर घूमने का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया पर्यटन सत्रZoom1 अक्टूबर से फिर गूंजेगी रणथंभौर की सफारी की आवाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में एक अक्टूबर यानी कल से शुरू होने वाले नये पर्यटन सत्र को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली है. वन विभाग द्वारा नये पर्यटन सत्र में कई बदलाव किये है, ताकि रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले सैलानियो को बेहतर पर्यटन सुविधा मुहैया करवाई जा सके. तीन माह के अंतराल के बाद अब एक बार फिर रणथंभौर में सैलानियो की भीड़ देखने को मिलेगी. नये पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है.

मानसून सत्र के दौरान तीन माह बंद रहने के बाद कल एक अक्टूबर से एक बार फिर रणथंभौर में पर्यटकों की चहलपहल देखने को मिलेगी. एक अक्टूबर से शुरू होने वाले नये पर्यटन सत्र को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. नये पर्यटन सत्र में रणथंभौर में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे ,ताकि रणथंभौर भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधा मिल सके. नये पर्यटन सत्र को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन द्वारा मानसून सत्र में बारिश से खराब हुवे सभी रास्तों को दुरुस्त कर लिया गया है, वही नेचर गाइडों को भी नए सिरे से प्रशिक्षण दिया जा चुका है. साथ ही वन अधिकारियों द्वारा रणथंभौर के सभी 280 गाइडों का इंटरव्यू लिया गया है. इंटरव्यू के दौरान गाइडों की कार्यकुशलता, वाइल्डलाइफ एंव पर्यटकों की सुरक्षा सहित गाइडों की दक्षता को लेकर सवाल पूंछे गये, ताकि रणथंभौर भ्रमण के दौरान पर्यटकों को गाइड की वजह से किसी तरह की परेशानी ना हो. रणथंभौर में कुल 280 गाइड है जिनमें 157 A व 123B श्रेणी के गाइड शामिल है. रणथंभौर के नेचर गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि मानसून सत्र में रणथंभौर के मुख्य एक से पांच नम्बर जोन में पर्यटन गतिविधिया तीन माह के लिए पूरी तरह बंद कर दी जाती है, अब एक अक्टूबर से एक बार फिर रणथंभौर में नया पर्यटन सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर गाइडों व वन विभाग में खासा उत्साह है. उन्होंने बताया कि नए पर्यटन सत्र को लेकर वन अधिकारियों द्वारा वैसे तो कई बदलाव किए गए है, लेकिन उनकी मांग है कि रणथंभौर में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुवे दो तीन नये जोन शुरू करने चाहिए, ताकि रणथंभौर आने वाला कोई भी सैलानी सफारी से वंचित ना रहे.

रणथंभौर में वाइल्डलाइफ नियमों का प्रभावी ढंग से पालना कराने पर रहेगारणथंभौर में नये पर्यटन सत्र की तैयारियों को लेकर सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह ने का कहना है कि नए पर्यटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रणथंभौर के सभी पर्यटन जोनो के क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को सफारी के दौरान परेशानी नहीं हो. सीसीएफ ने बताया कि रणथंभौर के गणेश धाम प्रवेश द्वार पर इंटरप्रिटेशन सेंटर डवलप किया जा रहा है, जिसमें में पर्यटकों के लिए कॉमन बोर्डिंग प्लेस, वेटिंग एरिया और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. साथ ही कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा. इसमें मीटिंग हॉल और फिल्म प्रोजेक्शन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इंटरप्रिटेशन सेंटर को पर्यटकों के लिए बेहतर और सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह का कहना है कि नए पर्यटन सत्र में रणथंभौर में नियमों की अनदेखी करने वाले गाइड और ड्राइवरों पर सख्ती बरती जाएगी. वर्तमान में नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों को कुछ समय के लिए पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित किया जाता है. इसके बावजूद यदि उनके व्यवहार में सुधार नहीं होता है. तो भविष्य में उन्हें स्थायी रूप से पार्क में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. वन विभाग का फोकस नए पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही रणथंभौर में वाइल्डलाइफ नियमों का प्रभावी ढंग से पालना कराने पर रहेगा.

समूचा वन महकमा पूरी तरह से तैयार और अलर्ट मोड़ पर रणथंभौर में नये पर्यटन सत्र में प्रतिपारी 140 पर्यटक वाहन सफारी पर जाएंगे, एक दिन में दो पारियों में 280 वाहन सफारी पर जायेंगे, रणथंभौर में दो तरह के पर्यटक वाहन संचालित है. जिनमे जिप्सी ओर कैंटर शामिल है फूल जिप्सी की रेट 9000 और कैंटर की रेट 18000 रुपये निर्धारित है. जिप्सी में प्रति पर्यटक प्रति सीट 1600 ओर कैंटर में प्रति पर्यटक प्रतिशीट 900 रुपये निर्धारित है. वर्तमान में रणथंभौर में 10 जोन है जिनमें पर्यटन गतिविधिया सनचलिय होती है, सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह का कहना है कि 10 जौंन होने के बावजूद रणथंभौर में पर्यटकों की भरमार रहती है. सीजन के दौरान कई पर्यटकों को सफारी नसीब नही हो पाती, ऐसे में उनके द्वारा एनटीसीए ओर उच्च अधिकारियों को रणथंभौर में दो नये जॉन शुरू करने की अनुमति मांगी गई है, ताकि रणथंभौर आने वाले सैलानियों को आसानी से टाईगर सफारी मिल सके, सीसीएफ ने बताया कि फिलहाल नए जॉन शुरू करने की अनुमति नही मिली है. अगर अनुमति मिलती है तो तो नये जॉन बनने से वाहनों की संख्या में भी इज़ाफ़ा होगा और सैलानियो को सफारी भी आसानी से मिल पायेगी, वही सीसीएफ ने बताया कि इस बार कैंटर से सफारी करने वाले पर्यटकों को सीट नम्बर अलॉट किये जायेंगे, ताकि पर्यटकों को सफारी के दौरान दिक्कत नही हो. रणथंभौर में एक अक्टूबर से शुरू होने वाले नये पर्यटन सत्र को लेकर समूचा वन महकमा पूरी तरह से तैयार और अलर्ट मोड़ पर है.

पर्यटकों की चहल कदमी से आबाद होने वाला रणथंभौर नेशनल पार्क की प्रसिद्धि समूचे विश्व में है. ऐसे में देश तथा विदेश के कोने-कोने से पर्यटको का रुख रणथंभौर नेशनल पार्क की ओर देखा जा सकेगा. क्योंकि रणथंभौर नेशनल पार्क में बेहद आसानी से भी टाइगर की साईटिंग हो जाती है. 3 महीनों के बाद अब रणथंभौर नेशनल पार्क पर्यटकों की चहल कदमी से आबाद होने वाला है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 16:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj