चिट्टे का पाकिस्तान कनेक्शन, 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Last Updated:October 01, 2026, 16:54 IST
हनुमानगढ़ में 3 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच कर रही पीलीबंगा थाना पुलिस ने दो और शातिर तस्करों हाकम और सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है. इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ 25 सितंबर को उस वक्त शुरू हुआ था, जब जंक्शन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रांझा खान को दबोचा था. पुलिस ने उसके पास से करीब 3 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक विदेशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 80 हजार रुपये नकद बरामद किए थे.
हनुमानगढ़ में करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन बरामदगी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीलीबंगा पुलिस ने जांच के दौरान सूरतगढ़ निवासी हाकम और सोहेल खान को पकड़ा है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में पाकिस्तान का कनेक्शन भी सामने आने की आशंका है. ऐसा हो सकता है है कि हेरोइन जो मंगवाई गई है वो पाकिस्तान से आई हो.
इस मामले में पुलिस ने 25 सितंबर को कार्रवाई करते हुए रांझा खान को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत का हेरोइन चिट्टा, एक विदेशी पिस्टल, 3 कारतूस और 80 हजार रुपए नकद बरामद किए गए थे.
पीलीबंगा थानाधिकारी राय सिंह सुथार ने बताया कि पुलिस ने 25 सितंबर को हेरोइन बरामद की थी. अब पुलिस ने इसी मामले कुछ 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ये हेरोइन कब्जे में लेकर लैब के लिए भेज दी थी. अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही अभी तक की जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है.
पाकिस्तान से आने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि बरामद हेरोइन चिट्टा पाकिस्तान से तस्करी के जरिए यहां पहुंचा हो सकता है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस तस्करों से पूछताछ कर ड्रग सप्लाई के नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में नशे की तस्करी से जुड़े कई अन्य मामलों और लोगों के बारे में खुलासा हो सकता है. मामले में आगे की जांच जारी है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Hanumangarh,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 16:45 IST



