उदित नारायण का वो गाना, जो 50 बार हुआ रिजेक्ट, फ्लॉप एक्टर ने पहचानी कद्र, रिलीज होते ही बन गया कल्ट क्लासिक

Last Updated:October 01, 2026, 19:39 IST
यूं तो बॉलीवुड में एक से एक गाने आपने सुने. कुछ बिना सिर पैर के भी बने तो कुछ ऐसे गीत थे जो खूबसूरत होने के बावजूद कोई उनके महत्व को पहचान न पाया. ऐसे ही एक गीत था जिसे 50 बार रिजेक्ट किया गया.
जी हां, एक ऐसा गाना जिसे 50 बार अस्वीकार किया गया. फिर जैसे तैसे एक फिल्म में जगह मिली. पहले तो मेकर्स ने सिर्फ इसे फिल्म में ठूंस दिया. मगर बाद में वही गाना फिल्म का आइकॉनिक बना और फिल्म को खूब फायदा भी हुआ.
हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो पागल है की जिसने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते थे. साल 1997 में आई फिल्म का गाना ‘अरे रे अरे’ को कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था. यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से भी एक थी.
दिल तो पागल है एक लव ट्रांयगल फिल्म थी जिसमें करिश्मा कपूर का भी अहम रोल था. फिल्म कॉलेज स्टूडेंट्स की लाइफ और प्यार पर थी. इसी फिल्म में अरे रे रे क्या हुआ गाना सुनने को मिला था जिसे लोग 29 साल बाद भी नहीं भूले हैं.
Add as Preferred Source on Google
अरे रे अरे क्या हुआ गाने को उत्तम सिंह ने बनाया था तो बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. कहते हैं कि आनंद ने सिर्फ 10 मिनट में ये गाना लिखकर दे दिया था. लेकिन बोल के हिसाब से म्यूजिक तैयार करने में मेकर्स को 3 साल लग गए.
फिल्म में कई बार अरे रे अरे क्या हुआ गाना बैकग्राउंड में सुनाई देता है. फिल्म की रिलीज के बाद ये सिग्नेचर सॉन्ग साबित हुआ. इस गाने के बारे में बात करते हुए फिल्म के संगीतकार ने खुद बताया था कि कैसे ये गाना यश चोपड़ा और बाकी को किसी को पसंद नहीं आया था.
‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ जैसा सुपरहिट ट्रैक बनाने वाले उत्तम सिंह ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह छह महीने तक यश चोपड़ा को गाने का संगीत सुनाते रहे थे. मगर उन्हें ये गाना कुछ हिट नहीं लग रहा था. फिर एक दिन उन्होंने उदय चोपड़ा को ये गाना सुनाया और उन्हें पसंद आ गया. बता दें उदय चोपड़ा इंडस्ट्री में हिट नहीं हो सके.
संगीतकार ने ये भी बताया, ‘ये गाना करीब 50 बार रिजेक्ट हुआ और आखिरकार इसे दिल तो पागल है मैं जगह मिली. इस गाने को उदित नारायण और लता मंगेशकर ने गाया था.’
उदय चोपड़ा को ‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ की धुन बहुत पसंद आई और फिर फिल्म में इस्तेमाल करने के लिए वह राजी हो गए. अब इस धुन पर कौन सा गाना लिखा जाए ये कशमकश थी. खुद यश चोपड़ा से लेकर उनकी पत्नी और आदित्य चोपड़ा तक ने गीत लिखना शुरू किया लेकिन वो बात नहीं बन पा रही थी.
फिर ‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ की धुन आनंद बख्शी ने सुनी, वह सुनते ही कमरे से कुछ मिनट के लिए बाहर चले गए. उनके इस बर्ताव से हर कोई हैरान रह गया कि आखिर उनको क्या हुआ. फिर अगले दस मिनट के अंदर आनंद बख्शी ने पूरा गाना लिखकर दे दिया और इस तरह 10 मिनट में ये गाना बन गया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 01, 2026, 19:39 IST



