‘आजू बाजू खा रहे काजू…’ अखिलेश के तंज पर भड़के ब्रजेश पाठक, वीडियो शेयर कर खोला राजसी ठाठ का राज

Last Updated:October 02, 2026, 18:25 IST
Brajesh Pathak News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग चरम पर है. सपा चीफ अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वार छिड़ गया है. अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम का एक वीडियो पोस्ट कर ‘काजू’ और प्रशासनिक व्यवस्था पर तंज कसा, तो पलटवार में ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश का एक वीडियो शेयर कर उनके ‘राजसी ठाठ’ पर बड़ा हमला बोल दिया.अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक के बीच सोशल मीडिया वीडियो को लेकर वार-पलटवार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावी दंगल की बिसात बिछने से पहले ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है. इस बार सियासी संग्राम सोशल मीडिया के मंच पर देखने को मिला, जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आमने-सामने आ गए. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के वीडियो शेयर कर व्यक्तिगत और राजनीतिक तीर चलाए हैं.
इस सियासी घमासान की शुरुआत तब हुई जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. वीडियो के साथ अखिलेश ने तुकबंदी करते हुए लिखा, ‘मुखिया हैं बेसुध-बेकाबू, आजू बाजू खा रहे काजू!’ उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि सरकार को जनता की फिकर नहीं है और उनके करीबी मलाई खा रहे हैं.
मुखिया हैं बेसुध-बेकाबू
आजू बाजू खा रहे काजू! pic.twitter.com/RWNntgR0YN



