Entertainment

‘हम आगे भी साथ दिखेंगे’, गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कोमल रानी का बेबाक बयान, हीरोइनों पर साधा निशाना

Last Updated:October 03, 2026, 01:45 IST

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर पर तमाम बातें हो रही हैं. दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह ने एक्ट्रेस को निशाने पर लिया था. अब उन्होंने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर विरोधियों को करारा जवाब दिया और गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. कोमल रानी ने सवाल उठाया कि उनकी और गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ या गणपति दर्शन को तमाशा क्यों बनाया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन अभिनेत्रियों का करियर अब फीका पड़ चुका है, वे सिर्फ लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसे विवादों में दखल दे रही हैं.

ख़बरें फटाफट

'हम आगे भी साथ दिखेंगे', गोविंदा संग अफेयर की अफवाहों पर कोमल का बेबाक बयानZoomगोविंदा के साथ रिश्ते पर बोलीं एक्ट्रेस. (फोटो साभार: Instagram@raniswarnkaar)

नई दिल्ली: कश्मीरा शाह और दिव्या खोसला जैसे स्टार्स ने पहले गोविंदा के साथ दिखने पर एक्ट्रेस कोमल रानी की आलोचना की थी. कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक्टर गोविंदा के अफेयर की अफवाहें छाई हुई हैं. सुनीता आहूजा पहले ही पति गोविंदा को शुगर डैडी कहकर उनके कथित रिश्ते पर तंज कस चुकी हैं. अब कोमल रानी ने आलोचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने शुक्रवार 2 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा नोट पोस्ट किया और सवाल उठाया कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर इतना खुलकर बयान क्यों दे रहे हैं.

कोमल रानी स्वर्णकार ने गोविंदा के साथ अपने अफेयर पर भी रिएक्शन दिया है. कोमल रानी ने उन सेलेब्रिटीज का जिक्र किया, जो गोविंदा के साथ उनके रिश्ते की बात कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘हाल में मैंने कुछ सेलेब्रिटीज को गोविंदा जी और मेरी पर्सनल लाइफ और हमारे कैरेक्टर पर खुलकर बयान करते देखा है. फिर भी, मैंने उन्हें कभी किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए इतनी मजबूती से आगे आते नहीं देखा. चाहे वह आतंकवाद हो, राजनीति हो, एक्टर्स की मौत हो या किसी दूसरे एक्टर की कई शादियां हों. फिर हमारी पर्सनल लाइफ अचानक पब्लिक का तमाशा क्यों बन गई है? हर कोई बयान देने को अपना हक मान रहा है?’

(फोटो साभार: Instagram@raniswarnkaar)

कोमल रानी ने गोविंदा संग फिल्म पर तोड़ी चुप्पीकोमल रानी ने एक्टर के साथ दिखने पर कहा कि वे उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ी थीं. उन्होंने पूछा, ‘अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के सामने जाना और अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की सफलता के लिए दुआ करना कब से शर्म की बात हो गई. यह नेशनल मुद्दा या दूसरों के लिए ‘दिखावा’ बन गया? हमने अपनी फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा की थी, न कि किसी रोमांटिक अफेयर की.’

कोमल रानी ने दिया करारा जवाबएक्ट्रेस ने अपने क्रिटिक्स से पूछा कि वे यह तय करने वाले कौन होते हैं कि दोनों एक साथ पर्सनल रिश्ता दिखाने के लिए दिख रहे हैं, न कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए. उन्होंने कहा, ‘हम साथ काम कर रहे हैं और हम आगे भी साथ दिखते रहेंगे. अगर इससे किसी को परेशानी होती है, तो उन्हें जलने दें.’ कोमल ने इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियों पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां, जिनका करियर ठंडा पड़ चुका है, जिनकी फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं, ऐसा लगता है कि उनके पास अपने फीके पड़ चुके ब्रांड टैग के अलावा कुछ नहीं बचा है. वे दूसरों के विवादों में दखल देकर लाइमलाइट में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों को अपनी हद पता होनी चाहिए और दूसरों को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि उनका अपना अतीत ही सबके सामने आ जाए.’ कोमल ने अपील की कि लोग उनका नाम गोविंदा के नाम से जोड़ना बंद करें.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2026, 01:45 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj