Entertainment

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऐसा खौफ? फिर टली आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’, अब इस दिन होगी रिलीज

Last Updated:October 03, 2026, 07:14 IST

Why Udta Teer Postponed: अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की रिलीज का सिलसिला तेज हो गया है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की दमदार शुरुआत के बीच अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट फिर बदल दी गई है. पहले 9 अक्टूबर को आने वाली यह फिल्म अब 23 अक्टूबर को पर्दे पर उतरेगी. मेकर्स ने साफ किया कि आखिर उन्होंने ये फैसला क्यों लिया. अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का ऐसा खौफ? फिर टली आयुष्मान की 'उड़ता तीर'Zoom‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान भी नजर आने वाी हैं.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर का महीना फिल्मों के लिए काफी व्यस्त हो गया है. एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देकर मजबूत शुरुआत की है. वहीं, एक बार फिर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मचअवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज टाल दी गई है. फिल्म पहले 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. मेकर्स ने फिल्म को टालने की वजह अक्टूबर में बढ़ती रिलीज की भीड़ और बेहतर थिएट्रिकल विंडो को बताया है.

‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट पहले ही एक बार बदली जा चुकी है. फिल्म को शुरुआत में 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. बाद में इसकी रिलीज 9 अक्टूबर की गई और अब एक बार फिर तारीख आगे बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी गई है.

फिर क्यों बदली रिलीज डेट?

मेकर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ट्रेलर और प्रमोशन से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में वे ऐसी रिलीज विंडो चाहते हैं, जहां फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन और लंबा थिएट्रिकल रन मिल सके. हालांकि, यह बदलाव ऐसे वक्त हुआ है जब ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की है.

‘दृश्यम 3’ की ओपनिंग के बीच बदली तारीख

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है और पहले दिन ही इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कलेक्शन किया. रिलीज के साथ ही फिल्म ने सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में स्क्रीन हासिल की हैं. ऐसे में 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ‘उड़ता तीर’ के लिए स्क्रीन शेयर और दर्शकों का ध्यान एक चुनौती बन सकता था. हालांकि, मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ ‘क्राउडेड मार्केटप्लेस’ और बेहतर रिलीज विंडो को वजह बताया है.

9 से 16 तक ये फिल्में होंगी रिलीज

इसके अलावा 9 अक्टूबर के आस-पास ‘गोंधल’ की एक्सक्लूसिव प्रीव्यू स्क्रीनिंग शुरू होनी है. 16 अक्टूबर को राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ और यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ भी रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में अक्टूबर का रिलीज कैलेंडर काफी व्यस्त है.

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

अब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. नई तारीख के साथ मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को अक्टूबर के पहले हिस्से की तुलना में ज्यादा साफ थिएट्रिकल स्पेस मिलेगा.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj