पहले दिखाते थे असली सोना, फिर थमा देते थे नकली मालाएं, 25 मामलों में 96 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:October 03, 2026, 17:20 IST
Dausa Fake Gold Fraud Gang: दौसा पुलिस ने नकली सोने की मालाएं देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को डीडवाना-कुचामन जिले के मंगलाना से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरोह ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में 25 से अधिक वारदातों में करीब 96 लाख रुपए की ठगी की. सिकंदरा थाना क्षेत्र में दर्ज 15 लाख रुपए की ठगी के मामले की जांच में कार्रवाई हुई. आरोपियों से 13.60 लाख रुपए नकद और नकली सोने जैसी मालाएं बरामद हुई हैं.
ख़बरें फटाफट
असली सोना दिखाकर बनाते थे भरोसा, बाद में नकली माला देकर करते थे ठगी
दौसा: दौसा के सिकन्दरा थाना पुलिस ने सोने की नकली मालाएं और हार देकर ठगी करने वाली गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपी श्रवण बावरी, नारायण बावरी व एक अन्य बापर्दा आरोपी जालौर जिले के रहने वाले है और डीडवाना-कुचामन के मंगलाना से पकड़े गए. इनके पास से 13 लाख 60 हजार नगद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के कई जिलों में कुल 25 वारदातें कबूल की हैं, जिनमें करीब 96 लाख रुपये की ठगी हुई.
दरअसल दौसा के सिकंदर थाना क्षेत्र के बासडा निवासी कमलेश सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोग ग्राहक बनाकर उसकी दुकान पर आए और कहां की मजदूरी करते हैं और उन्हें सोने जैसा कोई आइटम मिला है उसको चेक कर दो. जब आरोपियों ने सोने की एक माला डी और उसको तेजाब डालकर चेक किया तो वह असली पाई गई. इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी कमलेश सैनी को सोने की माला दे दी और 800 ग्राम सोना और होने के बाद कहकर एक लाख रुपए एडवांस में लेकर चले गए. इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी को जयपुर में बुलाया और सोने जैसी माला दी और 14 लख रुपए ले लिए. जब व्यापारी ने कुछ दूर जाकर उन सोने जैसी मालाओं को चेक किया तो वह नकली पाई गई.
सोने जैसे दिखने वाली नकली मालाएं भी बरामद हुईइस पूरे मामले में सिकंदरा थाने में कुकर में दर्ज हुआ, मुकदमा दर्ज होने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस व डीएसटी ने कई दिनों तक प्रयास करने के बाद आरोपियों को डीडवाना कुचामन जिले के मंगलाना से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आरोपियों की एक गैंग होती है और वे मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के पास रेन बसेरा व धर्मशाला में ठहरते हैं उनके साथ औरतें और बच्चे भी रहते हैं. ताकि किसी को शक नहीं हो और वह 25 से 30 किलोमीटर दूरियों के आसपास के कस्बा और बाजारों में जाकर व्यापारियों की रेकी करते हैं और फिर इस तरह शुरुआत में असली सोना दिखाते हैं और फिर नकली सोना देकर ठगी करते हैं. आरोपियों ने दौसा, नागौर, बीकानेर, डीडवाना – कुचामन, जयपुर, झुंझुनू, चूरू, बांसवाड़ा आदि जिलों में करीब 25 वारदातों को अंजाम दिया था. इन वारदातों में आरोपियों ने करीब 96 लख रुपए की ठगी की थी, जिसमें से 13 लाख 60 हजार का कैश आरोपियों से बरामद हुआ है. आरोपियों के कब्जे से सोने जैसे दिखने वाली नकली मालाएं भी बरामद हुई है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dausa,Rajasthan
First Published :
October 03, 2026, 17:20 IST



