Entertainment

ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई, बंगाली फिल्म से एक्टिंग में रखा कदम, सोहा अली खान के इस हुनर के बारे में नहीं होगा पता

Last Updated:October 04, 2026, 05:01 IST

पटौदी खानदान की शहजादी सोहा अली खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है. आज वह अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स करने वाली सोहा ने साल 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांत’ से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक मंझी हुई लेखिका भी हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सोहा अली खान आज यानी रविवार को 48 साल की हो चुकी हैं. इस खास मौके पर फैंस से लेकर करीबी लोग उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं. वैसे तो सोहा को लोगों ने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा है लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह एक राइटर भी हैं. जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनकी फैमिली, शिक्षा, करियर और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

सोहा अली खान एक्ट्रेस होने के साथ-साथ राइटर भी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है. एक्ट्रेस का जन्म 4 अक्टूबर 1978 को पटौदी परिवार में हुआ. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे, जबकि उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

सोहा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है. उनके बड़े भाई बॉलीवुड के पॉपुलर सैफ अली खान और बड़ी बहन सबा अली खान हैं. करीना कपूर खान उनकी भाभी हैं. सोहा एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की मौसी है. इनके अलावा तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उनके भांजे हैं. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

Add as Preferred Source on Google

सोहा अली खान की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई नई दिल्ली के ‘द ब्रिटिश स्कूल’ से पूरी की. इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ‘बैलिओल कॉलेज’ से आधुनिक इतिहास में ग्रेजुएशन और ‘लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस’ से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री प्राप्त की. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

सोहा अली ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांत’ और हिंदी फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से की. इसके बाद साल 2006 में फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की, जिसमें उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया है. इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. उन्होंने ‘खोया खोया चांद’, ‘मुंबई मेरी जान’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘घायल वंस अगेन’ आदि कई फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोहा अली खान लेखिका भी है. उन्होंने ‘द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस’ नामक पुस्तक लिखी है, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया. इसके अलावा वह कई सामाजिक कार्यों और एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी. कपल एक बेटी के माता-पिता है, जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है. कपल अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान पिछली बार हॉरर फिल्म छोरी में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने नुसरत भरूचा के साथ काम किया था. इसके अलावा साल 2025 में ऑल अबाउट इन हर नाम से पॉडकास्ट भी लॉन्च किया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले. (फोटो साभार: Instagram@sakpataudi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 04, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj