Rajasthan

टीचर ने स्टूडेंट को जड़ा थप्पड़ तो सड़क पर उतर आए सैंकड़ों छात्र, जयपुर के कलाम कोचिंग में भारी बवाल

Last Updated:October 04, 2026, 15:52 IST

जयपुर में गोपालपुरा के कलाम कोचिंग सेंटर में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. मामला सामने आने के बाद गुस्साए सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए. कोचिंग संस्थान के बाहर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया. वहीं पीड़ित छात्र और उसके परिजन इंसाफ की गुहार लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गए हैं.टीचर ने जड़ा थप्पड़ तो सड़क पर उतर आए सैंकड़ों छात्र, जयपुर के कोचिंग में बवालZoom

जयपुर में सैंकड़ो छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. गोपालपुरा स्थित कलाम कोचिंग सेंटर में दौसा के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोचिंग के सैकड़ों छात्र विरोध में उतर आए.

छात्रों ने कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन करते हुए दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. छात्रों ने कोचिंग प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

सवाल नहीं मिलने पर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, पेपर में सवाल नहीं मिलने को लेकर छात्र और शिक्षक के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मारे. वीडियो सामने आने के बाद छात्रों में गुस्सा बढ़ गया. बड़ी गिनती में छात्र कलाम कोचिंग के बाहर जमा हो गए. उन्होंने शिक्षक और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्रों को हटाया

विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रदर्शन के बाद पुलिस ने छात्रों को वहां से हटा दिया. वहीं, पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और मामले को लेकर शिकायत की.

शिक्षक को बाहर किया

मामला सामने आने के बाद कोचिंग संस्थान ने संबंधित शिक्षक को संस्थान से बाहर कर दिया है. हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्र शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब पूरे मामले को लेकर छात्र की सुरक्षा और कोचिंग प्रबंधन की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 04, 2026, 15:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj