Sports

18 टी20, 20 वनडे और 9 टेस्ट… वर्ल्ड कप से पहले भारत का शेड्यूल टाइट, जानें कब और किसके साथ होगा मुकाबला

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुंकार भर दी है. इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज से हुई है. टूर्नामेंट के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में अब सभी टीमों के पास तैयारी के लिए सीमित समय ही बचा है. आइए जानते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल क्या है और वह कितने वनडे, टेस्ट और टी20 मुकाबले खेलने वाली है.

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का शेड्यूल

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल बेहद व्यस्त है. टीम इंडिया वनडे के साथ-साथ टी20 और टेस्ट फॉर्मेट में भी एक्शन में दिखेगी. विश्व कप से पहले भारतीय टीम कुल 18 टी20, 20 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेलने वाली है. इस दौरान वे भारतीय खिलाड़ी, जो संभवतः विश्व कप टीम में चुने जाएंगे, आईपीएल और एशिया कप में भी खेलेंगे.

सितंबर–अक्टूबर (2026)

सितंबर और अक्टूबर में भारतीय टीम को अपने घर में तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. (वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है.)

अक्टूबर–नवंबर (2026)

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं.

दिसंबर (2026)

दिसंबर में भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

जनवरी (2027)

भारतीय टीम नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज से करेगी.

जनवरी–मार्च (2027)

जनवरी से मार्च के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल और एशिया कप की तैयारी में जुट जाएंगे.

भारत का वेस्टइंडीज दौरा (संभावित)

वनडे विश्व कप से पहले भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे की संभावना भी सामने आई है. इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने होंगे.

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा (संभावित)

वनडे विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका दौरा भी संभावित है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 6 वनडे मैच खेले जाने की संभावना है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj