Entertainment

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाक, बेटी के खातिर सालों तक बचाए रखा रिश्ता, अब बताई वजह

Last Updated:October 06, 2026, 23:33 IST

एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने पत्नी प्रीति भाटिया से तलाक के करीब साल भर बाद इसकी पुष्टि की. एक्टर ने बताया कि वे 2022 से अलग रह रहे थे. उन्होंने बेटी के खातिर रिश्ते को बचाए रखने की कोशिश की, मगर आखिर में उन्हें अलग होना पड़ा. उनका भले तलाक हो गया है, मगर वे प्रीति के साथ मिलकर बेटी की परवरिश कर रही हैं. एक्टर ने साल 2012 में शादी की थी.

ख़बरें फटाफट

13 साल की शादी के बाद विजयेंद्र कुमेरिया ने लिया तलाकZoomविजयेंद्र कुमेरिया हाल में ‘जूही मुई’ में नजर आए थे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने पत्नी प्रीत के साथ अपने तलाक की पुष्ट कर दी है. वे अब अपनी पत्नी प्रीति के साथ नहीं रह रहे हैं. विजयेंद्र ने हाल में एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी के बारे में खुलासा किया. उन्होंने 2012 में प्रीति भाटिया से शादी की थी. उन्होंने बताया कि शादी के लगभग एक दशक बाद उन्हें तालमेल की समस्याओं का सामना करना पड़ा. दोनों साल 2022 से अलग रह रहे थे. आखिरकार, उन्होंने साल 2025 में तलाक ले लिया.

विजयेंद्र कुमेरिया ने ईटाइम्स को बताया, ‘इस दौरान मैं इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि मैं खुद अपनी पर्सनल लाइफ में हो रही चीजों को समझने और स्वीकार करने की कोशिश कर रहा था. मैं हमेशा से एक प्राइवेट इंसान रहा हूं और शायद मुझे नहीं पता था कि उस स्थिति को कैसे संभालूं. लेकिन समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि लोगों को सच बता देना बेहतर है.’

साल 2025 में मिला तलाक का आदेशविजयेंद्र कुमेरिया ने तलाक के पीछे कोई खास वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा, ‘ऐसे फैसले रातों-रात नहीं लिए जाते. हमारे बीच बहुत सारे मतभेद और तालमेल की समस्याएं होने लगीं, जो समय के साथ बढ़ती गईं. ऐसा नहीं है कि हमने अपनी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश नहीं की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बनी और हम 2022 में अलग हो गए. यह आपसी फैसला था और हमें 2025 में तलाक का आदेश मिला.’

10 साल की बेटी के पिता हैं विजयेंद्र कुमेरियाविजयेंद्र और प्रीति भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन वे अपनी 10 साल की बेटी किमाया की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की खातिर सालों तक अपनी शादी बचाने की कोशिश की. हालांकि, आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि अलग होना बच्चे की बेहतरी के लिए भी जरूरी था. उन्होंने कहा, ‘यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि इसमें एक बच्चा शामिल था. इसीलिए प्रीति और मैंने कई सालों तक इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, खासकर बच्चे के लिए. लेकिन मुझे लगता है कि किमाया के लिए भी यह बेहतर है कि वह नाखुश माहौल में बड़ी होने के बजाय दोनों माता-पिता से अलग-अलग प्यार पाए. किसी भी माता-पिता की तरह हम भी उसके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, और हम वही कर रहे हैं.’ काम की बात करें तो, विजयेंद्र कुमेरिया हाल में ‘जूही मुई’ में नजर आए थे. इस शो में ईशा सिंह भी अहम भूमिका में थीं, लेकिन प्रीमियर के छह महीने से भी कम समय में यह शो बंद हो गया.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 06, 2026, 23:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj