गुजरात के CM से देश के प्रधानसेवक तक… पीएम मोदी के 25 साल पूरे, भजनलाल शर्मा ने सराहा सफर

Last Updated:October 07, 2026, 14:48 IST
PM Modi 25 Years of Seva: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे किए. इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके जनसेवा और सुशासन के सफर की सराहना की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भरोसा जताया. दोनों नेताओं ने पीएम मोदी के नेतृत्व और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर: राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में सफल 25 साल पूरे होने पर वीरभूमि राजस्थान की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह राजनीतिक यात्रा देश के प्रधानसेवक तक सुशासन, पारदर्शिता और समर्पण की एक अद्भुत मिसाल बन चुकी है. गुजरात में जल संकट से जूझते गांवों तक पानी पहुंचाना हो, कन्या शिक्षा को जन-आंदोलन का रूप देना हो या फिर उद्योग और कृषि को एक साथ गति प्रदान करना हो, उनके द्वारा किए गए सफल प्रयोग आज पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बन चुके हैं.
इन ढाई दशकों के सफर में भारत ने बुनियादी ढांचे से लेकर तकनीकी क्रांति तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं. उनके नेतृत्व में ‘विकास भी, विरासत भी’ तथा ‘विज्ञान भी, संस्कृति भी’ का मूल मंत्र पूरी तरह से साकार हुआ है. इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री के इस कार्यकाल की सराहना करते हुए देश को एक नई दिशा मिलने की बात कही है.
वडनगर रेलवे स्टेशन की यादेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सफर साधारण नहीं रहा है. उनके राजनीतिक जीवन की जड़ें उनके गृहनगर गुजरात के वडनगर से जुड़ी हैं. उनके बचपन के दिनों और संघर्षों का गवाह रहा वडनगर रेलवे स्टेशन आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. कभी इसी रेलवे स्टेशन पर अपने पिता के साथ चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का मुख्य लक्ष्य बनाया. उनके बचपन के दिनों के साथी और वडनगर रेलवे स्टेशन से जुड़े लोग आज भी उनके उस संघर्ष भरे दिनों को याद करते हैं. कैसे एक छोटे से कस्बे की चाय की दुकान से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का सफर तय किया गया.
राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने पर वीरभूमि राजस्थान वासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं!
गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक तक, आपकी यात्रा सुशासन और पारदर्शिता की अद्भुत मिसाल है। गुजरात में जल संकट से जूझते गांवों तक पानी पहुंचाना हो, कन्या शिक्षा को जन-आंदोलन बनाना हो या उद्योग और कृषि को एक साथ गति देना… वहां के सफल प्रयोग आज पूरे देश के लिए मॉडल बन चुके हैं।
#25YearsOfSeva में भारत ने सड़क, रेल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष और सेमीकंडक्टर तक हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुईं। आपके नेतृत्व में विकास भी, विरासत भी तथा विज्ञान भी, संस्कृति भी का मंत्र साकार हुआ है।
वीर धरा राजस्थान आपके ‘विकसित भारत’ के पावन संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और इसी अटूट ऊर्जा से देश का निरंतर मार्गदर्शन करते रहने की मंगलकामना करता हूं।



