2 प्रसूताओं की मौत के बाद सीज था ऑपरेशन थिएटर, 20 दिन बाद फिर शुरू हुई, ADM ने दिए जरूरी निर्देश

Last Updated:October 08, 2026, 16:51 IST
Bundi District Hospital OT: बूंदी जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का ऑपरेशन थिएटर 20 दिन बाद फिर शुरू हो गया है. प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और दो मौतों के बाद OT सीज किया गया था. दोबारा संचालन के बाद अब तक 5 सिजेरियन प्रसव हो चुके हैं. अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
ख़बरें फटाफट
20 दिन बाद फिर शुरू हुआ जिला अस्पताल का OT
बूंदी: बूंदी जिले से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. बूंदी जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का ऑपरेशन थिएटर (OT), जो कुछ समय पहले 4 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और 2 की मौत के बाद सीज कर दिया था, आखिरकार 20 दिनों के लंबे अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुआ. ओटी के फिर से चालू होने के बाद अस्पताल में राहत का माहौल है.
इस घटना के बाद से ही अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन ओटी के दोबारा शुरू होने से स्थानीय महिलाओं और उनके परिजनों को राहत मिली है. प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही दोबारा न हो.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह ने लिया जायजाऑपरेशन थिएटर के दोबारा संचालन में आने के बाद आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) एच.डी. सिंह ने खुद मातृ एवं शिशु चिकित्सालय पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वार्डों में जाकर प्रसूताओं (जच्चा-बच्चा) का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उनके साथ पीएमओ (PMO) डॉ. गोविंद गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष (HOD) सहित कई अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अस्पताल के चिकित्सीय स्टाफ को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए.
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए गए कड़े निर्देशअस्पताल के निरीक्षण के दौरान एडीएम एच.डी. सिंह ने साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल परिसर और ओटी के भीतर स्वच्छता के कड़े मानक अपनाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही, उन्होंने वार्डों में समय पर बेडशीट बदलने, मेडिकल ट्रॉलियों को पूरी तरह मेंटेन रखने और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि अस्पताल में आने वाली हर महिला को सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा मिल सके.
प्रसूताओं को मिली बड़ी राहतकरीब 20 दिनों तक ऑपरेशन थिएटर बंद रहने के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें मजबूरन अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था. अब ओटी के पुनः सुचारू रूप से शुरू होने से प्रसूताओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सहायता मिलने लगी है. शुरुआती दौर में ही 5 सफल सिजेरियन प्रसव होने से चिकित्सा टीम ने राहत की सांस ली है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bundi,Rajasthan
First Published :
October 08, 2026, 16:50 IST



