सालों पहले बड़े बेटे को खोने का झेला गम, नाना पाटेकर का अब इकलौते बेटे मल्हार ही हैं परिवार का सहारा, क्या करते हैं वह?

Last Updated:October 08, 2026, 18:11 IST
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया. एक्टर ने बहुत पहले अपना बेटा खोया था. उनका अब एक ही बेटा है जिनका नाम है मल्हार पाटेकर. वह भी पिता और मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. चलिए बताते हैं मल्हार के बारे में सबकुछ.Image:
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के आक्समिक निधन ने हर किसी को चौंका दिया. गुरुवार की सुबह जब उनके तमाम फैंस उठे और फोन पर सिर्फ एक ही खबर के कई नोटिफिकेशन थे कि ‘क्रांतिवीर’ नहीं रहे. 8 अक्टूबर की तड़के उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चलिए आपको नाना पाटेकर के इकलौते बेटे से रूबरू करवाते हैं.
नाना पाटेकर के इकलौते बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है. वह नाना और उनकी पत्नी नीलाकांति के बेटे हैं. मल्हार की मां नेशनल विनिंग मराठी एक्ट्रेस हैं. मल्हार एकदम स्पॉटलाइट से दूर रहते हैं.
कौन हैं नाना पाटेकर के बेटेमल्हार पाटेकर का जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने यहीं से पढ़ाई की और लंदन में फिल्ममेकिंग सीखने चले गए. बस तब से आजतक वह सिनेमा के अलग अलग पहलुओं पर काम कर रहे हैं. कभी डायरेक्टशन तो कभी प्रोडक्शन.
क्या करते हैं मल्हार पाटेकरनाना पाटेकर के बेटे ने करियर की शुरुआत एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में जेनेसिस एडवरटाइजिंग एजेंसी से की. साल 2013 में The Attacks of 26/11 फिल्म के लिए वह डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के साथ जुड़े जहां उन्होंने बतौर असिस्टेंट का काम किया.
पिता का संभालते हैं प्रोडक्शनशुरुआत में नाना पाटेकर के बेटे ने माता पिता की तरह एक्टिंग में भी करियर अजमाने का कोशिश की. वह छोटे मोटे रोल में भी नजर आए. लेकिन फिर उन्होंने अभिनय छोड़कर फिल्ममेकिंग पर फोकस किया. अब वह नाना पाटेकर प्रोडक्शंस संभालते हैं.
एक बेटा खो चुके नाना पाटेकरनाना पाटेकर और मल्हार में एक बात कॉमन है. दोनों ही सादगी भरा जीवन पसंद करते हैं. नाना पाटेकर के वैसे तो दो बेटे हुए. एक्टर के बड़े बेटे दुर्वासा पाटेकर का बचपन में ही निधन हो गया था. इस दर्द से एक्टर को गहरा सदमा लगा था और वह काफी समय तक इस दुख से उबर नहीं पाए थे. ऐसे में मल्हार ही उनकी आखिरी उम्मीद, प्यार और वारिस बचे हैं.
नाना पाटेकर की शादी नीलकांति संग साल 1978 में हुई थी. जब पहले बेटे का जन्म हुआ तो एक्टर बहुत खुश हुए. मगर ये खुशी ज्यादा दिन टिक न सकी बेटा चल बसा. इस दर्द से वह इतना टूट गए थे कि वह 1 दिन में 60-60 सिगरेट फूंकने लगे थे.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
October 08, 2026, 18:11 IST



