Sports

सबसे ज्यादा वनडे मैचों में अंपायरिंग करने वाले 5 अंपायर, विश्व कीर्तिमान 3 साल बाद भी बरकरार

Last Updated:October 09, 2026, 19:17 IST

Most matches as an 5 umpire in ODI: क्रिकेट में मैच जिताने में खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खड़े अंपायरों की भूमिका भी अहम होती है.इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टीव बकनर, डेरिल हार्पर, बिली बाउंडन और रूडी कोर्ट्जेन जैसे कई दिग्गज अंपायरों ने अपनी शानदार अंपायरिंग से इतिहास रचा है. इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के अलीम डार सबसे आगे हैं, जिन्होंने साल 2000 से 2023 के बीच अपने लंबे करियर में सबसे अधिक वनडे इंटरनेशनल मैचों में अंपायरिंग कर एक अनूठा और स्वर्णिम रिकॉर्ड अपने नाम किया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideसबसे ज्यादा वनडे मैचों में अंपायरिंग करने वाले 5 अंपायरZoomसबसे ज्यादा वनडे मैचों में अंपारिंग करने वाले 5 अंपायर.

नई दिल्ली.  क्रिकेट के मैदान पर असली नायक वे खिलाड़ी होते हैं जो बाउंड्री पार छक्के लगाते हैं या घातक यॉर्कर से गिल्लियां बिखेरते हैं. लेकिन इस रोमांचक खेल का एक और पहलू भी है जो उतना ही अहम है और वह है मैदान पर खड़े अंपायर का शांत चित्त और सटीक निर्णय. जब भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे महान और अनुभवी अंपायरों की बात होती है, तो कुछ खास नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज मिलते हैं जिन्होंने अपनी लंबी पारी के दौरान हजारों खिलाड़ियों और करोड़ों दर्शकों का विश्वास जीता है. इस सफर की शुरुआत होती है उस दौर से जब वेस्टइंडीज के दिग्गज स्टीव बकनर ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी अमिट छाप छोड़ी.

स्टीव बकनर (Steve Bucknor) ने साल 1989 से 2009 के बीच अपने लंबे करियर में कुल 181 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिग की जिम्मेदारी संभाली. उनके फैसले लेने के अंदाज में एक गजब का ठहराव और धैर्य था. मैदान पर उनका वह शांत चेहरा और दबाव की स्थिति में भी जरा न घबराना उन्हें दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच बेहद सम्मानित बनाता था. बकनर ने लगभग दो दशकों तक अंपायरिंग की दुनिया पर राज किया और कई विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबलों की बागडोर संभाली.

तकनीकी स्पष्टता और निष्पक्षता की मिसाल डेरिल हार्परउसी दौर के आसपास ऑस्ट्रेलिया के डेरिल हार्पर (Daryl Harper) ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा. साल 1994 से 2011 के बीच अपने लंबे सफर में हार्पर ने 174 एक दिवसीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई. उनकी गिनती उन चुनिंदा अंपायरों में होती थी जो अपनी पैनी नजर और तकनीकी स्पष्टता के लिए जाने जाते थे. हार्पर ने कई कड़े मुकाबलों और एशेज जैसी प्रतिष्ठित श्रृंखलाओं में निष्पक्षता की मिसाल पेश की और अपनी एक अलग पहचान बनाई.

बिली बाउडन का अनूठा अंदाज और दबाव में शानदार नियंत्रणइस लिस्ट में अगला बड़ा नाम न्यूजीलैंड के बिली बाउडन (Billy Bowden) का आता है, जिन्होंने 1995 से 2016 के लंबे समयारा अंतराल में कुल 200 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की. बाउंडन केवल अपने सटीक निर्णयों के लिए ही नहीं जाने जाते थे, बल्कि मैदान पर उनके अनूठे अंदाज और खास मौकों पर उंगली उठाने की शैली ने उन्हें प्रशंसकों के बीच खासी लोकप्रियता दिलाई. मैदान के भारी दबाव के बीच भी उनका यह अनोखा अंदाज खेल में एक अलग ही रंग भर देता था. हालांकि उनकी इस जिंदादिली के पीछे एक बेहद गंभीर और दक्ष अंपायर छिपा था, जिन्होंने विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मंचों पर शानदार तरीके से मुकाबले संपन्न कराए.

रूडी कोर्ट्जन कानिरंतरता और नियमों के प्रति अटूट निष्ठादक्षिण अफ्रीका के रूडी कोर्ट्जन (Rudi Koertzen) का नाम भी इस लिस्ट में बहुत ऊपर आता है, जिन्होंने 1992 से 2010 के बीच कुल 209 एक दिवसीय मैचों में अंपायरिंग के दायित्व को निभाया. कोर्ट्जन की सबसे बड़ी खूबी उनकी निरंतरता और नियमों के प्रति अटूट निष्ठा थी. उनका धीरे-धीरे अपनी उंगली उठाने का अंदाज क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ट्रेडमार्क बन चुका था. खिलाड़ियों के साथ उनका दोस्ताना लेकिन अनुशासित व्यवहार मैदान पर हमेशा एक सकारात्मक माहौल बनाए रखता था.

अंपायरिंग इतिहास का सबसे बड़ा और स्वर्णिम अध्याय अलीम डारइन तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान के अलीम डार (Aleem Dar) ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायरिंग के इतिहास का सबसे बड़ा अध्याय लिखा. साल 2000 से 2023 तक चले अपने शानदार और गौरवशाली करियर में अलीम डार ने कुल 231 एक दिवसीय मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के एलीट पैनल के प्रमुख स्तंभ रहे डार ने अपनी बेजोड़ एकाग्रता, बेहतरीन निर्णय क्षमता और शांत स्वभाव से पूरी दुनिया में लोहा मनवाया. दबाव चाहे कितना भी अधिक क्यों न हो, उनकी फैसला लेने की सटीकता पर कभी सवालिया निशान नहीं लगा. दो दशक से अधिक समय तक मैदान की धूप और छांव के बीच खड़े रहकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि निरंतरता और समर्पण से किस मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2026, 19:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj