Rajasthan

घर में सो रहे व्यक्ति के बदमाशों ने काटे कान, उड़ा ले गए सोने के कुंडल

Last Updated:October 09, 2026, 21:30 IST

राजस्थान के टोंक जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. देवली के नासिरदा थाना क्षेत्र में रात को सो रहे एक व्यक्ति पर दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. हैवानियत की हद पार करते हुए बदमाशों ने बुजुर्ग के कान काटकर सोने के झुमके लूट लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideघर में सो रहे व्यक्ति के बदमाशों ने काटे कान, उड़ा ले गए सोने के कुंडलZoom

टोंक. राजस्थान के टोंक के देवली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सो रहे एक व्यक्ति के कान काटकर दो बदमाश सोने के झूमके लूटकर फरार हो गए. वारदात नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव की है. दोनों बदमाश काले कपड़े पहने हुए थे. जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद पीड़ित दंपति ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई.

देवली एएसपी, सीओ और नासिरदा थानाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. मौके से एक लोहे का औजार भी मिला है. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

ये है पूरा मामला

पीड़ित रामप्रसाद कीर ने बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. इसी दौरान काले कपड़े पहने दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उनके कानों पर झपट्टा मार दिया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाश दोनों कानों से सोने के आभूषण तोड़कर भाग निकले.

पत्नी के साथ बदमाशों का पीछा किया

अचानक हुए हमले से रामप्रसाद और उनकी पत्नी घबरा गए. दोनों ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया. रामप्रसाद के मुताबिक, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर बघेरा की ओर भाग गए. उन्होंने करीब 50 मीटर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सके.

शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी जाग गए. उन्होंने भी बदमाशों की तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह देवली डीएसपी मदन ढाका और नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम और FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच में जुटी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

October 09, 2026, 21:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj