Rajasthan

कम नंबर आने पर छात्र की पिटाई, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला, प्रिंसिपल के खिलाफ धरना

Last Updated:October 10, 2026, 16:25 IST

Hanumangarh Hindi News: हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र के भगवान गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवीं के छात्र से मारपीट के आरोपों के बाद विवाद बढ़ गया. ग्रामीणों का आरोप है कि छात्र के कम नंबर आने पर प्रिंसिपल सुनील नोखवाल ने उसकी पिटाई की. विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल के तबादले और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside10वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा तालाZoom10वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर जड़ा ताला

हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. नोहर उपखंड के अंतर्गत आने वाले भगवान गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र के साथ स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा की गई क्रूरतापूर्ण मारपीट का मामला गर्माया हुआ है. परीक्षा में कम अंक आने की बात को लेकर प्रिंसिपल द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने के बाद से इलाके में भारी रोष व्या है. इस अमानवीय घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और देखते ही देखते ग्रामीण, अभिभावक व छात्र स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शिक्षा जैसे पवित्र स्थान में इस तरह की हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ तुरंत प्रभाव से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे इस पद से हटाया जाए.

प्रताड़ना ने अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दियापीड़ित छात्र कक्षा 10वीं का विद्यार्थी बताया जा रहा है. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, छात्र के स्कूल परीक्षा में कुछ अंक कम आ गए थे, जिससे नाराज होकर विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील नोखवाल अपना आपा खो बैठे. आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र पर अपनी भड़ास निकालते हुए उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे छात्र के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान आ गए. इस घटना के बाद से सहमा हुआ छात्र और उसका परिवार सदमे में है, और इस प्रकार की प्रताड़ना ने अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है.

पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचेगुस्से से उबल रहे ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मंगलवार को एकजुट होकर भगवान गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए. धरने पर बैठे लोगों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि जब तक आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा. हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए.

आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कियाधरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल सुनील नोखवाल का रवैया लंबे समय से तानाशाहीपूर्ण रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है बल्कि वह अक्सर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करते हैं. अब ग्रामीण और परिजन किसी भी आश्वासन के मूड में नहीं हैं, बल्कि उनकी दो टूक मांग है कि आरोपी प्रिंसिपल का तुरंत तबादला किया जाए और उस पर कानूनी धाराओं के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Hanumangarh,Rajasthan

First Published :

October 10, 2026, 16:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj