Entertainment

रवीना टंडन की कन्नड़ सिनेमा में वापसी, ‘ए फॉर आनंद’ के लिए शुरू की शूटिंग, शिव राजकुमार के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Last Updated:October 11, 2026, 21:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कन्नड़ सिनेमा की नई फिल्म ‘ए फॉर आनंद’ की शूटिंग बेंगलुरु में शुरू कर दी है. एमजी श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से दोनों बड़े सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. बेंगलुरु की प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी में एक खास समारोह के साथ फिल्म की शूटिंग का आगाज हुआ. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘उपेन्द्र’ जैसी फिल्मों के बाद रवीना को एक बार फिर कन्नड़ फिल्म में देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideरवीना टंडन की कन्नड़ सिनेमा में वापसी, 'ए फॉर आनंद' के लिए शुरू की शूटिंगZoom‘ए फॉर आनंद’ में नजर आएंगी रवीना टंडन. (फोटो: Instagram@nimmashivarajkumar/officialraveenatandon)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने अपनी नई कन्नड़ फिल्म ‘ए फॉर आनंद’ की शूटिंग शुरू कर दी है. एमजी श्रीनिवास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार शिव राजकुमार लीड रोल में नजर आएंगे. यह पहला मौका होगा जब रवीना टंडन और शिव राजकुमार एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. दोनों सितारों की इस नई जोड़ी को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

सिनेमा एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवीना टंडन ने बुधवार को बेंगलुरु की प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग का आगाज एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ हुआ, जहां यूनिवर्सिटी के फाउंडर-चेयरमैन डॉ. निसार अहमद ने रवीना टंडन को सम्मानित भी किया.

शिव राजकुमार संग बनेगी रवीना टंडन की जोड़ी

फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए रवीना टंडन और शिव राजकुमार की जोड़ी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है. हाल ही में फिल्म ‘बेल’ में दिखे कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज स्टार शिव राजकुमार इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर एमजी श्रीनिवास इससे पहले शिव राजकुमार के साथ सुपरहिट मूवी ‘घोस्ट’ बना चुके हैं. इसके अलावा शिव राजकुमार जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ में भी नजर आने वाले हैं.

कन्नड़ सिनेमा से रवीना टडंन का पुराना नाता

रवीना टंडन का कन्नड़ सिनेमा से नाता काफी पुराना रहा है. साल 1999 में आई सुपरस्टार उपेन्द्र की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘उपेन्द्र’ से उन्होंने कन्नड़ दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी. इसके बाद, यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में रमिका सेन के पावरफुल किरदार से उन्होंने साउथ बेल्ट में एक बार फिर अपनी धाक जमाई.

‘विश्वनाथ एंड संस’ में नजर आईं रवीना टंडन

हाल ही में रवीना टंडन, सूर्या और ममिता बैजू स्टारर ‘विश्वनाथ एंड संस’ में नजर आई थीं. वेंकी अट्लूरी के निर्देशन में बनी इस इमोशनल-ड्रामा फिल्म में राधिका सरथकुमार भी अहम भूमिका में थीं. रवीना टंडन कुछ साल 2026 में रिलीज हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी थीं. इस मल्टीस्टारर फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिज जैसे सितारों के साथ काम किया था.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

October 11, 2026, 21:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj