Rajasthan

पशुओं के आहार में सिर्फ चारा और दाना ही नहीं, इन खनिजों का होना भी जरूरी, जानें क्यों है इनकी जरूरत

Last Updated:October 17, 2026, 17:22 IST

Balanced Animal Feed: पशुओं को स्वस्थ रखने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए संतुलित आहार के साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और आयोडीन जैसे खनिज बेहद जरूरी हैं. इनकी कमी से दुग्ध ज्वर, बांझपन और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जानें पशुओं के लिए जरूरी खनिजों के स्रोत और मिनरल मिक्सचर के फायदे.

पशुओं को स्वस्थ रखने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है, पशुओं के आहार में कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और विटामिन के साथ खनिज लवण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खनिज लवण पशुओं की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने और शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं में मदद करते हैं. इनकी कमी होने पर पशुओं को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए पशुपालकों को पशुओं के आहार में खनिज लवणों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

कैल्शियम पशुओं की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, इसके अलावा यह मांसपेशियों के काम करने और खून का थक्का जमाने में भी मदद करता है. गाय और भैंस के बच्चा देने के समय कैल्शियम की कमी होने पर दुग्ध ज्वर नामक बीमारी हो सकती है. दूध देने वाले पशुओं को कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है, क्योंकि दूध के साथ उनके शरीर से भी कैल्शियम बाहर निकलता है. हरी पत्तेदार फसलें और दलहनी चारा कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं.

फॉस्फोरस भी हड्डियों के निर्माण और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है, इसकी कमी से पशु मिट्टी या दूसरी अनावश्यक चीजें खाने लगते हैं. इस समस्या को पाइका कहा जाता है. फॉस्फोरस की कमी से पशुओं में प्रजनन संबंधी परेशानी और बांझपन भी हो सकता है. अनाज और मछली से बने उत्पाद इसके अच्छे स्रोत हैं. पशुओं के आहार में कैल्शियम और फॉस्फोरस का संतुलित अनुपात बनाए रखना जरूरी है.

Add as Preferred Source on Google

मैग्नीशियम हड्डियों, नसों और मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. गेहूं की भूसी, कपास की खली और अलसी की खली इसके अच्छे स्रोत हैं. वहीं सोडियम और क्लोराइड शरीर में पानी तथा लवणों का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. ये दोनों साधारण नमक में पाए जाते हैं, पोटेशियम मांसपेशियों के संकुचन और नसों के संदेश पहुंचाने के लिए जरूरी है.

आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, हीमोग्लोबिन खून के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. आयरन की कमी से खून की कमी यानी एनीमिया हो सकता है. तांबे की कमी से पशुओं की वृद्धि प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा हड्डियों में परेशानी, दस्त और प्रजनन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. बीज और उनसे बनने वाले उत्पाद तांबे के अच्छे स्रोत हैं.

आयोडीन पशुओं के शरीर के लिए जरूरी है। इसकी कमी से गलगंड नामक बीमारी हो सकती है. वहीं सेलेनियम शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है पशुओं को उनकी उम्र, वजन, दूध उत्पादन और गर्भावस्था के अनुसार संतुलित आहार देना चाहिए. खनिज लवणों की कमी पूरी करने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह से मिनरल मिक्सचर दिया जा सकता है. इससे पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने और दूध उत्पादन में मदद मिल सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 17, 2026, 17:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj