Entertainment

फायरिंग के वक्त भी टाइगर श्रॉफ ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाई सूझबूझ, घायल होकर भी संभाली ड्राइविंग की कमान

Last Updated:October 19, 2026, 08:55 IST


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई में जानलेवा हमला हुआ. जुहू में उनपर तीन बाइकसवारों ने गोलियां बरसाईं. इस घटना के कई वीडियोज सोशल मीडिय़ा पर सामने आए हैं. इन वीडियोज को देखने के बाद कई यूजर्स टाइगर श्रॉफ की सूझबूझ के मुरीद हो गए हैं. उनकी हिम्मत और समझदारी की जमकर तारीफ की जा रही है. एक्टर ने घायल होने के बावजूद गाड़ी की ड्राइविंग सीट की कमान संभाली और खुद को वहां से निकाला.
फायरिंग के वक्त भी टाइगर श्रॉफ ने नहीं हारी हिम्मत, दिखाई सूझबूझ: VideoZoomटाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ था.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच उनकी सूझबूझ को लेकर भी चर्चा हो रही है. बीते रविवार, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवारों ने एक्टर पर जमकर गोलियां बरसाईं और देखते ही देखते वो मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. एक्टर पर अटैक का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है. इस हमले के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे है. इस बीच टाइगर की सूझबूझ की भी जमकर तारीफ हो रही है.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने घबराहट में गाड़ी से बाहर निकलने के बजाय उसके अंदर ही रहना बेहतर समझा. बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्राइवर की सीट पर ही अपनी जगह बनाए रखी. गोलीबारी में घायल होने के बावजूद एक्टर ने हिम्मत नहीं हारी और न ही संयम खोया. वो गाड़ी के अंदर रहे और उन्होंने ड्राइवर से सीट बदलते हुए स्टीयरिंग व्हील की कमान संभाली.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj