Business Idea: पिता को खोया, नौकरी पर भी संकट आया,तो 5 बकरियों से खड़ी कर दी 18 लाख के टर्नओवर वाली कंपनी

Last Updated:October 20, 2026, 12:10 IST
Business Idea: जयपुर के युवा किसान संदीप मीणा ने साल 2022 में घर के बाड़े में 5 बकरियों से GoatVeda स्टार्टअप की शुरुआत की. आज उनकी कंपनी का टर्नओवर 18 लाख रुपये है. बकरी के दूध से पाउडर, घी, पनीर और साबुन जैसे प्रोडक्ट्स तैयार कर संदीप ने पशुपालन को सफल बिजनेस मॉडल बना दिया है.
अक्सर लोग पढ़-लिखकर नौकरी करना या अपनी पढ़ाई की स्कील से अपने लिए काम की तलाश करते हैं, लेकिन जब जीवन में संकट का दौर आता हैं, तो पढ़ाई लिखाई और स्कील भी धुंधली पड़ जाती हैं. तब संकट के बीच से निकलकर लोग अपने लिए रास्ता निकलते हैं ऐसे ही जयपुर के युवा किसान और एंटरप्रेन्योर संदीप मीणा जिन्होंने अपने घर के बाड़े से 5 बकरियों से दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स के स्टार्टअप GoatVeda की शुरुआत की और आज इनकी कंपनी का टर्नओवर 18 लाख रुपए हैं.
जयपुर से नजदीक जोबनेर कस्बे के डूंगरीकलां गांव के रहने वाले संदीप कुमार मीणा ने खेती और बकरी पालन के साथ अपने स्टार्टअप की ऐसी जर्नी शुरू की जो अब अन्य युवाओं को प्रेरित कर रही हैं. संदीप कुमार मीणा एक सामान्य परिवार से आते उनके जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा होता लेकिन कोरोनाकाल में पिता का निधन और प्राइवेट नौकरी पर गहराएं संकट ने संदीप कुमार मीणा के जीवन को अलग दिशा में मोड़ दिया. साल 2022 में उन्होंने अपने घर साथ ही 5 बकरियों से इस स्टार्टअप की शुरुआत की.
आपको बता दें संदीप कुमार मीणा ने वेटेनरी में दो साल का डिप्लोमा और कुछ महिनों की नौकरी के बाद वह एग्रीकल्चर में बीएससी करना चाहते थे, लेकिन 4 साल का लम्बा समय और परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने घर के बाड़े से ही ‘गोटवेदा’ स्टार्टअप की शुरुआत की. कोरोनाकाल में लगातार दूध की डिमांड को देखते हुए संदीप को इस स्टार्टअप के आईडिया आया. जिसके बाद उन्होंने कुछ समय तक इस स्टार्टअप के वर्क और मार्केट को समझा और फिर बिल्कुल छोटे रूप में शुरूआत की.
Add as Preferred Source on Google
आज संदीप के पास जयपुर की रजिस्टर्ड ब्रीड गुर्जर और सिरोही नस्ल की कई बकरियां हैं, जिसमें संदीप ने ग्रेजिंग के अनुसार बकरियों के पालन की शुरुआत, स्टार्टअप के दौरान ही संदीप ने बकरियों के भोजन/चारे के लिए 100 अरडू के पौधे लगाए, जिनकी पत्तियों को बकरियां बड़े चाव से खाती हैं. इससे बकरियों में दूध भी बढ़ता है, इस प्रकार संदीप ने बकरी पालन के साथ पेड़ों से भी अतिरिक्त इनकम भी होती हैं.
किसान संदीप के इस स्टार्टअप का मुख्य आकर्षण यह हैं कि बकरी का दूध खास तौर पर उन बच्चों के लिए लिया जाता है, जिन्हें गाय, भैंस के दूध से एलर्जी होती है. बकरी का दूध पचने में हल्का होता है और यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता हैं, इसलिए डेगूं जैसी बीमारियों में डॉक्टर भी बकरी का दूध पीने की सलाह देते हैं. इसी के चलते संदीप ने दूध के साथ दूध से ही कई प्रोडक्ट्स बनाएं जिनकी अब मार्केट में खूब डिमांड रहती हैं.
संदीप कुमार मीणा ने अपने स्टार्टअप की शुरुआत भले ही छोटे रूप में कि हो लेकिन दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स को मार्केट तक पहुंचाने के लिए संदीप ने अपनी शुरुआत जयपुर में चित्रकूट स्टेडियम के पास दूध की स्टॉल लगाकर की. यहां 250 रुपए लीटर के हिसाब से अपना दूध बेचा ऐसे भी धीरे-धीरे संदीप को शुरुआती दौर में ग्राहक मिले और उन्हें बाजार का अनुभव मिला. हालांकि शुरुआती समय में दूध महंगा होने के चलते दूध की डिमांड कम रही, लेकिन संदीप ने अपने स्टार्टअप पर लगातार फोकस किया.
संदीप मीणा आज एक बकरी से रोजाना करीब एक से डेढ़ लीटर दूध प्राप्त करते हैं तो हर दिन उनके पास लगभग 70 से 80 किलों दूध का उत्पादन होता हैं. साथ ही संदीप के इस स्टार्टअप से अब कई किसान और जुड़ गए हैं, संदीप अब अपने स्टार्टअप में दूध उत्पादन और प्रोडक्ट्स बनाने के अलावा गांवों पशुपालन करने वाले किसानों को पशु चिकित्सा सेवाएं और बकरियों-भेड़ों के लिए खरीद/बिक्री, किसानों के लिए प्रशिक्षण, सहायता, ऋण, बीमा और एआई सेवाओं तक गोटवेदा सिर्फ एक ब्रांड नहीं है बल्कि एक सफल स्टार्टअप बन चुका हैं.
संदीप के गोटवेदा स्टार्टअप में संदीप ने ऑनलाइन मार्केट को समझकर दूध से पाउडर, घी, पनीर और साबुन जैसे प्रोडक्ट में तैयार करते हैं, जिनकी ऑफलाइन बाजारों से दूर ई कॉमर्स तक खूब डिमांड रहती हैं. संदीप के पास बकरियों के पालन और दूध उत्पादन के लिए अपनी एक प्रोसेसिंग यूनिट हैं, जहां संदीप 500 लीटर दूध से बल्क में पाउडर बनवाते हैं जिसमें रोजाना 25 से 30 लीटर बिक्री होती हैं. इसी प्रकार हर महिने करीब 300 साबुन बनाते हैं जिसकी कीमत 30 रूपए हैं, साबुन के अलावा 2 लीटर दूध से 300 ग्राम पनीर तैयार करते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
October 20, 2026, 12:10 IST



