Entertainment
बरसात में हीरो-हीरोइन का रोमांस, नदीम-श्रवण की धुन से सजा गाना, अलका याग्निक-बाबुल सुप्रियो ने बना दिया सुपरहिट

नई दिल्ली. बॉलीवुड फिल्म ‘अंदाज’ (2003) का गाना ‘आएगा मजा अब बरसात का’ बड़ा सुपरहिट साबित हुआ. अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया यह गीत बारिश की बूंदों के बीच पनपते प्यार, मस्ती और रूमानियत के खूबसूरत अहसास को बयां करता है. इस गाने को मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने सुरों से सजाया है, जबकि इसे अलका याग्निक और बाबुल सुप्रियो ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं. गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.



