Rajasthan

Amla Benefits: सर्दियों में आंवले का मुरब्बा क्यों है खास? जालोर की संतोष देवी ने बताया घर पर बनाने का आसान तरीका

Last Updated:October 22, 2026, 16:03 IST

Amla Ka Murabba Khane Ke Faayde: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही जालोर की सब्जी मंडी में आंवले की मांग बढ़ने लगी है. विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आंवले का इस्तेमाल मुरब्बा, अचार और जूस बनाने में किया जाता है. गृहिणी संतोष देवी ने घर पर आंवले का मुरब्बा तैयार करने का आसान तरीका बताया. इसके लिए आंवले को उबालकर चीनी की चाशनी में पकाया जाता है और स्वाद के लिए इलायची व केसर मिलाए जाते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर अश्विन रोहिल्ला के अनुसार, आंवले का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी लंबे समय से होता रहा है. जानें इस मौसमी फल को डाइट में शामिल करने के तरीके.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जालोर. छोटा सा आंवला, सेहत के बड़े फायदे. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही जालोर की सब्जी मंडी में आंवले की मांग बढ़ने लगी है. विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आंवले को लोग सिर्फ कच्चा ही नहीं खाते, बल्कि इससे मुरब्बा, अचार और जूस भी तैयार करते हैं. खास बात यह है कि आयुर्वेद में भी आंवले का लंबे समय से अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसे में सर्दियों में यह फल स्वाद के साथ-साथ पारंपरिक तौर पर सेहत के लिए भी खास माना जाता है.

जालोर में इन दिनों मंडी में ताजा आंवला आसानी से मिल रहा है. स्थानीय लोग इसे खरीदकर घर पर अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. खासकर आंवले का मुरब्बा सर्दियों में घरों में खूब पसंद किया जाता है.

कैसे तैयार किया जाता है आंवले का मुरब्बा, संतोष देवी ने बताई ट्रिकइसे बनाने वाली गृहिणी संतोष देवी ने बताया कि सर्दियों में वे घर पर आंवले का मुरब्बा जरूर बनाती हैं. इसके लिए सबसे पहले आंवले को उबालकर तैयार कर लिया जाता है. फिर चीनी की चाशनी बनाकर उसमें आंवले डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसके बाद इसमें इलायची और थोड़ा सा केसर डाल दिया जाता है. ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में भरकर रखा जा सकता है. इस तरह घर पर आसानी से स्वादिष्ट आंवले का मुरब्बा तैयार हो जाता है. संतोष देवी के अनुसार, इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है और पैरों के दर्द से भी राहत मिलती है.

कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं आंवलाआंवले को सिर्फ मुरब्बे के रूप में ही नहीं, बल्कि अचार, जूस और दूसरे खाद्य पदार्थों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, आयुर्वेद में इसके अलग-अलग उपयोग बताए गए हैं. आंवले में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स इसे खास बनाते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर अश्विन रोहिल्ला ने बताया कि आंवला अपने एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी जाना जाता है. इसका सेवन मुरब्बा, अचार या जूस के रूप में किया जा सकता है. आयुर्वेद में भी आंवले का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. डॉक्टर के अनुसार, आंवले के गुणों को लेकर कई रिसर्च भी सामने आई हैं, इसलिए इसे सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है. सर्दियों में आंवला बाजार में आसानी से उपलब्ध रहता है. ऐसे में लोग इसे अपनी पसंद के मुताबिक डाइट में शामिल कर सकते हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jalor,Jalor,Rajasthan

First Published :

October 22, 2026, 16:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj