Jio IPO : 30 हजार करोड़ के आईपीओ को मिली पौने 4 लाख करोड़ की बोली, दूसरे दिन साढ़े 5 गुना सब्सक्राइब

Last Updated:October 22, 2026, 23:50 IST
Jio IPO : जियो का आईपीओ जब से बाजार में आया है, निवेशकों के बीच धूम मचा रखी है. जियो प्लेटफॉर्म ने बताया है कि दूसरे दिन उसका आईपीओ साढ़े 5 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है. इस आईपीओ में दांव लगाने के लिए अब सिर्फ 23 अक्टूबर का दिन ही बचा है.जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा.
नई दिल्ली. जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने शेयर बाजार में धूम मचा रखी है. शेयर बाजार में आते ही महज घंटेभर के भीतर पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो गया था और दूसरा दिन खत्म होने तक आईपीओ की साइज के मुकाबले कई गुना ज्यादा बोली आई है. 23 अक्टूबर को इस आईपीओ में दांव लगाने का आखिरी दिन है. 22 अक्टूबर को दूसरे दिन भी देश के सबसे बड़े जियो IPO में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. शाम 7 बजे तक जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का IPO 5.57 गुना सब्सक्राइब हो चुका था.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, दो दिनों में आवेदनों की संख्या 75 लाख पार कर गई है. बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 13.29 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल कैटेगरी भी 1.54 गुना भर गई है. जियो IPO के पहले दिन कुल सब्सक्रिप्शन 3.16 गुना था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया. गैर-एंकर निवेशकों के लिए उपलब्ध 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 110 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आई हैं. इन बोलियों की कुल रकम करीब 1.23 लाख करोड़ रही. इससे पहले एंकर निवेशकों से भी करीब 2.50 लाख करोड़ की बोलियां मिली थीं. इस तरह एंकर और गैर-एंकर निवेशकों की कुल बोलियां करीब 3.73 लाख करोड़ पहुंच गई हैं. यह आईपीओ के साइज के मुकाबले करीब 13 गुना ज्यादा है.
रिलायंस कर्मचारियों ने भी जमकर लगाए पैसेजियो IPO में गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 5.97 गुना सब्सक्राइब हुई. रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.10 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 4.05 गुना भर गया. इस तरह, IPO की सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी है. दूसरे दिन खास तौर पर NII और रिलायंस शेयरहोल्डर कैटेगरी में मांग तेजी से बढ़ी. पहले दिन NII कैटेगरी 1.68 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था. दूसरे दिन ये आंकड़े बढ़कर क्रमशः 5.97 और 4.05 गुना पहुंच गए.
23 अक्टूबर है निवेश का आखिरी दिनजियो IPO में निवेश के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख है. IPO कई गुना सब्सक्राइब होने के बावजूद निवेशकों के लिए आवेदन का मौका अभी खुला है. जो पात्र निवेशक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे शुक्रवार तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद कंपनी शेयरों का आवंटन करेगी और लकी निवेशकों को आईपीओ में हिस्सेदारी मिलेगी. जियो का आईपीओ 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the AuthorPramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 22, 2026, 23:47 IST



