Shah rukh-Priyanka chopra Movies: शाहरुख खान ने एक्ट्रेस संग की सिर्फ 2 फिल्में, दोनों निकली ब्लॉकबस्टर, सिर्फ 1 वजह से 15 साल से नहीं किया साथ काम

Last Updated:October 24, 2026, 13:24 IST
शाहरुख खान ने प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय समेत हर पीढ़ी की एक्ट्रेसेस संग काम किया है. हिंदी फिल्मों का दस्तूर रहा है कि अगर किसी कलाकार की जोड़ी हिट है तो मेकर्स उन्हें बार-बार कास्ट करते हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिसके साथ शाहरुख खान ने सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया था.
नई दिल्ली. शाहरुख खान ने सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ सिर्फ दो ही फिल्म में काम किया है. दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को उनकी जोड़ी को पर्दे पर दोबारा देखने का मौका नहीं मिला. इन दोनों ने पहली बार डॉन में काम किया था और दूसरी बार दोनों डॉन 2 में दिखे थे.
साल 2006 में आई फिल्म ‘डॉन’ में पहली बार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिली थी. इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था. इसमें करीना कपूर, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में दिखे थे. ये फिल्म अमिताभ बच्चन की 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का नया वर्जन थी.
इसमें शाहरुख ने डॉन की भूमिका निभाई, जबकि प्रियंका चोपड़ा रोमा के किरदार में नजर आईं. फिल्म में दोनों के बीच रोमांस से ज्यादा एक्शन, सस्पेंस और टकराव देखने को मिला. दर्शकों को शाहरुख का स्टाइलिश डॉन अवतार और प्रियंका का एक्शन अंदाज पसंद आया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही.
Add as Preferred Source on Google
पहली फिल्म की सफलता के करीब पांच साल बाद 2011 में ‘डॉन 2’ रिलीज हुई. इस बार कहानी को पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर पेश किया गया और शाहरुख-प्रियंका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी चर्चा में रही. फिल्म को भारत के साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फरहान अख्तर की फ्रेंचाइजी सुपरहिट रही.
‘डॉन 2’ में प्रियंका और शाहरुख खान के एक्शन के साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था. दर्शकों को उम्मीद थी कि शाहरुख और प्रियंका किसी और प्रोजेक्ट में भी साथ दिखाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
‘डॉन 2’ के आसपास शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों को लेकर एंटरटेनमेंट जगत में काफी चर्चाएं थीं. दोनों का कथित अफेयर काफी समय तक सुर्खियों में था. प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान को कई इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा जिनसे इन अफवाहों को और जोर मिला. सुपरस्टार शाहरुख खान पहले से शादीशुदा थे और ऐसे में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा संग उनकी नजदीकियां सुर्खियों में रहीं.
इन अफवाहों के बीच शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया. साल 2019 में ‘स्काई इज पिंक’ के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया. वो अमेरिका चली गईं और उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की नई सिरे से शुरुआत की.
अब प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ वापसी कर रही हैं. इस फिल्म में वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. वाराणसी में देसी गर्ल एक बार फिर एक्शन करते दिखेंगी.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
October 24, 2026, 13:24 IST



