Rajasthan

भीड़भाड़ से दूर इन शांत और खूबसूरत जगहों की करें सैर, सुबह के नजारे मन मोह लेंगे

Last Updated:October 24, 2026, 18:51 IST

Mount Abu Best Places To Visit In Winter : माउंट आबू में नक्की झील और दिलवाड़ा मंदिर के अलावा बेली वॉक, गौमुख, पालनपुर पॉइंट, गोल्डन हॉर्न और टोड रॉक जैसी कई शांत और खूबसूरत जगहें हैं, जहां प्रकृति प्रेमियों को बेहतरीन अनुभव मिलता है. सुबह के समय मौसम साफ होने पर आसपास की पहाड़ियों का नजारा काफी आकर्षक होता है. ट्रैकिंग, फोटोग्राफी और शांति पसंद करने वाले पर्यटक इस तरह के व्यू पॉइंट पर समय बिताना पसंद करते हैं.

हिल स्टेशन माउंट आबू की पहचान नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा जैन मंदिर जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से होती है, लेकिन दीपावली सीजन में यहां काफी भीड़भाड़ होती है. इन फेमस जगहों के अलावा भी यहां कई ऐसे ठिकाने हैं जहां पहाड़ों, जंगलों और प्राकृतिक नजारों के बीच अलग अनुभव लिया जा सकता है. बेली वॉक, गौमुख, पालनपुर पॉइंट, गोल्डन हॉर्न और टोड रॉक ऐसे ही स्थान हैं, जो प्रकृति प्रेमियों और घूमने-फिरने के शौकीनों को आकर्षित करते हैं.

माउंट आबू की नक्की लेक से परिक्रमा मार्ग पर जाकर एक पहाड़ी पर बने इस व्यू प्वाइंट से आप पूरे माउंट आबू और नक्की लेक के स्काई व्यू का आनंद ले सकते हैं. यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं, क्योंकि यहां पहुंचने के लिए आपको करीब 150 सीढ़ियां चढ़ना पड़ता है. टोड रॉक अपनी मेंढक जैसी दिखाई देने वाली चट्टानी आकृति के कारण खास पहचाना जाता है. यहां कई पर्यटक रॉक क्लाइंबिंग और ट्रेकिंग के लिए भी आते हैं.

माउंट आबू का पालनपुर पॉइंट एक नेचुरल ट्रेल है. सेंचुरी एरिया से होकर आप इस जगह से अरावली की वादियों की दूर तक फैली नेचुरल सीनरी का आनंद ले सकते है. यहां से अरावली पर्वतमाला का अलग रूप देखने को मिलता है. सुबह के समय मौसम साफ होने पर आसपास की पहाड़ियों का नजारा काफी आकर्षक होता है. ट्रैकिंग, फोटोग्राफी और शांति पसंद करने वाले पर्यटक इस तरह के व्यू पॉइंट पर समय बिताना पसंद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

माउंट आबू की नक्की झील के परिक्रमा पथ से सनसेट पॉइंट तक बना ये एक नेचुरल ट्रेल है. यह माउंट आबू सेंचुरी एरिया से गुजरने वाला करीब 2.5 किलोमीटर का ट्रेकिंग पाथ है. बेलीज वॉक माउंट आबू में प्रकृति के बीच पैदल घूमने का अनुभव लेने वालों के लिए खास जगह है. यहां के रास्तों पर चलते हुए अरावली की पहाड़ियों, हरियाली और जंगल के शांत वातावरण को करीब से महसूस किया जा सकता है. शहर की भीड़ से दूर कुछ समय बिताने और प्राकृतिक दृश्यों को कैमरे में कैद करने के लिए यह जगह पसंद की जाती है.

गौमुख पॉइंट माउंट आबू के प्रमुख धार्मिक आस्था और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बने एक प्राचीन कुंड में मार्बल के गाय के मुख से जलधारा निकलती है. यहां पहुंचने के लिए आपको 750 सीढ़ियां उतरना पड़ता है. इस वजह से यहां ज्यादा पर्यटक नहीं आते है. बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ आने वाले पर्यटकों को खास सावधानी बरतनी जरूरी होती है. यहां प्राचीन वशिष्ठ ऋषि का आश्रम और मंदिर भी है.

गोल्डन हॉर्न व्यू पॉइंट माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बना एक ट्रैकिंग और व्यू प्वाइंट है. यहां पहुंचने के लिए आपके साथ एक स्थानीय ट्रैकिंग गाइड और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में निर्धारित शुल्क देकर यहां प्रवेश की परमिशन जरूरी है. गोल्डन हॉर्न माउंट आबू के नेचुरल नजारों को करीब से देखने के लिए खास जगह है. यहां पहाड़ी पर बने डाइविंग बोर्ड नामक जगह से पूरे क्षेत्र का सुंदर नजारा दिखाई देता है. ट्रैकिंग व रोमांच पसंद करने वालों के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

October 24, 2026, 18:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj