Rajasthan

‘हमारी 117 सीटों पर तैयारी’, अकाली दल से पंजाब में गठबंधन पर बीजेपी का बड़ा बयान

Last Updated:October 24, 2026, 18:09 IST

पंजाब की राजनीतिक हलचल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है. उन्होंने दो टूक कहा है कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बीजेपी कार्यकर्ता राज्य की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.'हमारी 117 सीटों पर तैयारी', अकाली दल से गठबंधन पर बीजेपी का बड़ा बयानZoomसतीश पूनिया (फाइल फोटो)

जयपुर. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ समझौते पर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. फिलहाल बीजेपी की तैयारी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है.

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. पार्टी फिलहाल अपने संगठन और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है. गठबंधन को लेकर चर्चा तभी आगे बढ़ेगी, जब इस दिशा में कोई ठोस बात सामने आएगी.

कांग्रेस, अकाली दल और AAP पर साधा निशाना

डॉ. पूनिया ने कहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी तीनों को सरकार बनाने का मौका दिया है, लेकिन तीनों ही जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. उन्होंने कहा कि अब पंजाब की जनता बीजेपी को एक मजबूत विकल्प के तौर पर देख रही है. उनके मुताबिक, इस बार पंजाब में सरकार के खिलाफ जबरदस्त एंटी-इनकंबेंसी है और बीजेपी को इसका फायदा मिल सकता है.

नशा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार होंगे बड़े मुद्दे

बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रमुख मुद्दे तय किए हैं. इनमें नशा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार शामिल हैं. डॉ. पूनिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब समेत पूरे देश से नशा खत्म करने का जो संकल्प लिया है. उन पर पंजाब के लोगों को पूरा भरोसा है. बीजेपी इन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी.

पिछली बार 23 सीटों पर लड़ी थी बीजेपी

डॉ. पूनिया ने अकाली दल के साथ पुराने गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी को 23 सीटें मिली थीं. हालांकि, इस बार सीटों के बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने साफ किया कि गठबंधन को लेकर बातचीत आगे बढ़ने पर ही इस मुद्दे पर फैसला होगा. फिलहाल बीजेपी की तैयारी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है.

About the AuthorLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2026, 18:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj